Saturday, September 19, 2026
Home Crime India महंगे ब्रांड की अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद, लगभग 10...

महंगे ब्रांड की अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद, लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई कीमत 

मुजफ्फरपुर। जंक्शन पर रेल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्टेशन के पार्सल कार्यालय के पास से महंगे ब्रांड की अवैध विदेशी शराब की भारी खेप बरामद की गई है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास पार्सल कार्यालय के समीप यह शराब पकड़ी गई। जब्त की गई शराब की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है।

शराब को बड़ी चालाकी से दवाइयों के पैकेट की आड़ में छिपाकर भेजा गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप किसी ट्रेन की लीज पार्सल वैन के जरिए मुजफ्फरपुर पहुंचाई गई थी। इस बात की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने बिना नाम-पते वाले पैकेट्स पर विशेष नजर रखनी शुरू की थी।

जांच के दौरान रेलवे पुलिस को प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचे एक संदिग्ध पैकेट पर शक हुआ, जिसे जब्त कर खोला गया तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड की कुल 280 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुईं। अनुमान है कि शराब माफियाओं ने इस खेप को मंगवाकर स्टेशन पर ही किसी को सौंप दिया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह पकड़ में आ गई।

जीआरपी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि लीज पार्सल वैन के जरिए अवैध शराब की तस्करी हो रही है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त जांच अभियान शुरू किया और इसी दौरान यह खेप बरामद हुई।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब की खेप किस ट्रेन से आई और इसे लेने कौन आया था। पार्सल इंचार्ज से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। रेल पुलिस अब शराब माफियाओं की पहचान में जुट गई है और जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...