Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi प्रीमियम प्रॉपर्टी के नाम पर 200 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस ने...

प्रीमियम प्रॉपर्टी के नाम पर 200 करोड़ की ठगी, दिल्ली पुलिस ने बड़े गिरोह का किया खुलासा

नई दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े रियल एस्टेट ठगी रैकेट का पर्दाफाश किया है, जो देश के कई राज्यों में फैला हुआ था। यह गिरोह दिल्ली, पंजाब, मध्यप्रदेश और गोवा में महंगी और प्रीमियम प्रॉपर्टी को कम कीमत पर दिलाने का लालच देकर करीब 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दे चुका था।

पुलिस ने इस मामले में मोहित गोगिया (38), विशाल मल्होत्रा (42), सचिन गुलाठी (40), अभिनव पाठक (35) और भरत छाबड़ा (33) को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मास्टरमाइंड राम सिंह उर्फ बाबाजी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार देशभर में छापेमारी कर रही है।

इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब दिल्ली की एक महिला ने गुरुग्राम स्थित डीएलएफ कैमेलियाज में एक प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर 12.04 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई। महिला का आरोप था कि आरोपियों ने खुद को बैंक नीलामी से खरीदी गई प्रॉपर्टी का मालिक बताकर विश्वास में लिया।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रॉपर्टी को विवादित या गिरवीशुदा बताने के बजाय वैध दिखाते थे। पीड़िता ने अगस्त से अक्तूबर 2024 के बीच आरटीजीएस और डिमांड ड्राफ्ट के जरिए बड़ी रकम ट्रांसफर कर दी, लेकिन बाद में जब दस्तावेजों की जांच कराई गई तो बैंक ने उन्हें पूरी तरह जाली करार दिया।

क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर सबसे पहले उन बैंक खातों की जांच की, जिनमें ठगी की रकम जमा हुई थी। टेक्निकल सर्विलांस और वित्तीय ट्रेल के आधार पर दिल्ली-एनसीआर, भोपाल, मुंबई समेत कई शहरों में छापेमारी की गई। 22 नवंबर 2025 को पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली, जब मोहित गोगिया को डोईवाला (ऋषिकेश–देहरादून रोड) से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

जांच में सामने आया कि मोहित, फरार आरोपी राम सिंह उर्फ बाबाजी के साथ मिलकर लंबे समय से इस ठगी नेटवर्क को चला रहा था। मोहित का काम अलग-अलग राज्यों में महंगी प्रॉपर्टी चिन्हित करना था, खासकर वे संपत्तियां जो विवादित, गिरवी या फर्जी होती थीं। इसके बाद भरत छाबड़ा इन प्रॉपर्टी के नकली कागजात तैयार करता था।

विशाल मल्होत्रा, जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है, ने बाबाजी के निर्देश पर करंट अकाउंट खुलवाया, जबकि दूसरा अकाउंट सचिन गुलाठी ने खोला। ठगी की रकम इन्हीं खातों में ट्रांसफर करवाई जाती थी। अभिनव पाठक, जो दवाइयों का कारोबारी है, पीड़ितों की मुख्य आरोपियों से मुलाकात करवाने की भूमिका निभाता था।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि ठगी से मिली रकम का 60 प्रतिशत हिस्सा राम सिंह उर्फ बाबाजी को दिया जाता था, जबकि शेष 40 प्रतिशत रकम गिरोह के अन्य सदस्यों में बांट ली जाती थी। पुलिस अब फरार मास्टरमाइंड की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और मामले में और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...