Friday, September 18, 2026
Home Crime Delhi बवाना में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का जाल, डीटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 9...

बवाना में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का जाल, डीटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी से 9 लाख की साइबर ठगी

नई दिल्ली- दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले के बवाना क्षेत्र से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ठगों ने खुद को दिल्ली पुलिस का अधिकारी बताकर डीटीसी से सेवानिवृत्त एक बुजुर्ग को डराया-धमकाया और उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए।

आरोप है कि ठगों ने पीड़ित को तथाकथित ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर यह दावा किया कि उनका मोबाइल नंबर आतंकी गतिविधियों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी और लंबी सजा का भय दिखाकर आरोपियों ने बुजुर्ग से नौ लाख रुपये की एफडी तुड़वाकर अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

पीड़ित की पहचान 70 वर्षीय कृष्णा कुमार के रूप में हुई है, जो बवाना की ईश्वर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने साइबर थाना बाहरी-उत्तरी जिला में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की बवाना शाखा में खाता है।

पीड़ित ने बताया कि 28 दिसंबर को उन्हें व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से वॉयस कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को दिल्ली पुलिस का निरीक्षक बताते हुए पुलिस मुख्यालय से बात कराने की बात कही। इसके बाद कॉल किसी अन्य व्यक्ति को ट्रांसफर कर दी गई, जिसने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए गंभीर आरोप लगाए।

ठगों ने दावा किया कि कृष्णा कुमार का मोबाइल नंबर पहलगाम आतंकी हमले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ा है और उन्हें सात साल तक की सजा हो सकती है। वीडियो कॉल के दौरान उनसे आधार कार्ड की जानकारी ली गई और किसी को कुछ भी न बताने की हिदायत दी गई।

अगले दिन आरोपियों ने दोबारा संपर्क कर यह कहा कि उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है और वारंट की फर्जी कॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी। इसके बाद लगातार कॉल कर बुजुर्ग पर मानसिक दबाव बनाया गया।

30 दिसंबर को वीडियो कॉल के जरिए ठगों ने बैंक और पोस्ट ऑफिस में जमा रकम की जानकारी हासिल की। पोस्ट ऑफिस में नौ लाख रुपये की एफडी होने की जानकारी मिलते ही आरोपियों ने उसे तुड़वाकर अपने खाते में ट्रांसफर करने को कहा। डर के कारण बुजुर्ग ने पैसे भेज दिए।

बाद में ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और साइबर ठगों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘गैंगलैंड’ गैंग पर स्पेशल सेल का शिकंजा, सरगना समेत तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मथुरा से जुड़े नवगठित ‘गैंगलैंड’ गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कथित सरगना समेत तीन...

दिल्ली में चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1,398 रील बरामद; 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली- दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने प्रतिबंधित चाइनीज और प्लास्टिक मांझे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने...

किशनगढ़ में लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, 60 वर्षीय व्यक्ति घायल; ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली - दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में लाइसेंसी हथियार से अचानक गोली चलने के बाद एक 60 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। घटना के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...