Friday, September 18, 2026
Home Crime UP डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 52 लाख की साइबर ठगी

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 52 लाख की साइबर ठगी

वाराणसी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को छह दिन तक तथाकथित “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर करीब 52 लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को ट्राई अधिकारी, आईपीएस और जज बताकर वीडियो कॉल के जरिए फर्जी कोर्ट पेशी तक कराई। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

चौबेपुर थाना क्षेत्र के चिरईगांव नरपतपुर निवासी प्रशांत सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को उनके पास एक कॉल आई, जिसमें कॉलर ने खुद को ट्राई का पीआरओ बताते हुए कहा कि उनके नाम से जारी एक सिम का दुरुपयोग हो रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर से वीडियो कॉल कर खुद को एसआई बताते हुए एक युवती ने बातचीत कराई और फिर एक व्यक्ति को आईपीएस अधिकारी के रूप में पेश किया गया।

कथित आईपीएस अधिकारी ने दावा किया कि प्रशांत सिंह का नाम एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है और उनके डेबिट कार्ड से जुड़े खाते में संदिग्ध लेनदेन हुआ है। जांच के नाम पर उन्हें लगातार वीडियो कॉल पर निगरानी में रखा गया और कोर्ट में पेशी का नाटक भी किया गया, जिसमें फर्जी जज और पुलिस अधिकारी दिखाई दिए।

इस दौरान अलग-अलग आदेश दिखाकर कभी जमानत तो कभी सुरक्षा राशि के नाम पर पीड़ित से पैसे ट्रांसफर कराए गए। डर और दबाव में आकर प्रशांत सिंह ने अपने खातों से आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न बैंकों में कुल 51.98 लाख रुपये भेज दिए। ठगों ने भरोसा दिलाया कि 48 से 72 घंटे में पूरी रकम वापस मिल जाएगी।

जब तय समय पर पैसा वापस नहीं आया तो परिजनों से चर्चा के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामला संगठित साइबर गिरोह से जुड़ा है और बैंक खातों व कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...