Friday, September 18, 2026
Home Crime India जमीन सौदे में 95 लाख की ठगी का मामला दर्ज, सात लोगों...

जमीन सौदे में 95 लाख की ठगी का मामला दर्ज, सात लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप

 नारनौंद- नारनौंद थाना क्षेत्र में एक बड़े जमीन सौदे को लेकर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी पक्ष पर 95 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए खरखौदा निवासी सतीश ने पुलिस में शिकायत दी, जिसके आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनमें नारनौंद की एक महिला और उसका पति सहित कई दूसरे गाँवों के व्यक्ति शामिल हैं।

मामले की जांच सीआईए हांसी-1 को सौंपी गई है। जांच अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सतीश ने बताया कि 13 दिसंबर 2024 को उसने 100 कनाल जमीन का सौदा किया था। प्रति एकड़ 38.50 लाख की दर से इस सौदे के लिए उसने करीब 60 लाख रुपये अग्रिम तौर पर दिए थे—जिसमें नकद और चेक दोनों शामिल थे। रजिस्ट्री 2 मई 2025 को तय थी।

सतीश का आरोप है कि सौदा करने वालों ने उसे गलत जानकारी दी और जिस जमीन की रजिस्ट्री होनी थी, वह पहले से ही किसी अन्य व्यक्ति से लिए गए इकरारनामे के तहत आंशिक रूप से कब्जे में थी। इसके बावजूद उससे नया सौदा कर लिया गया और इसे विवाद रहित बताया गया।

इसके बाद उसी जमीन के हिस्से का एक दूसरा सौदा 10 फरवरी 2025 को एक अन्य महिला के नाम भी कर दिया गया, जिसके लिए 35 लाख रुपये नकद लिए गए। इस सौदे की रजिस्ट्री तारीख 9 मई 2025 तय की गई थी। सतीश ने दोनों ही निर्धारित तिथियों पर उपस्थिति दर्ज करवाई, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई।

इसी दौरान पता चला कि पहली सौदे वाली जमीन की रजिस्ट्री 17 अप्रैल को किसी तीसरे व्यक्ति के नाम कर दी गई थी।

पुलिस ने सभी तथ्यों की जांच शुरू कर दी है और संबंधित दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...