Thursday, June 18, 2026
Home Crime India लोहियां में व्यापारी परिवार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

लोहियां में व्यापारी परिवार को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

जालंधर। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा को धमकी देने के आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैरी बॉक्सर पर एक और गंभीर आरोप सामने आया है। हैरी बॉक्सर ने लोहियां खास के एक हलवाई और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर थाना लोहियां में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।

लोहियां निवासी 55 वर्षीय पीड़ित हलवाई ने पुलिस को बताया कि वह स्थानीय व्यापार मंडल का प्रधान भी है। 30 नवंबर को दोपहर करीब 2:19 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल उठाते ही सामने से कहा गया, “हैलो, मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बोल रहा हूं।” यह सुनते ही उसने कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया।

भाई को कॉल कर दी गई धमकी

पीड़ित के अनुसार, 5 दिसंबर को उसी नंबर से उसके बड़े भाई के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताते हुए कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है और पांच करोड़ रुपये की मांग की। धमकी देते हुए कहा गया कि रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा। कॉल के बाद आरोपी ने वॉइस मैसेज भी भेजे।

लगातार कॉल कर बढ़ाया दबाव

डर के चलते पीड़ित ने नंबर अनब्लॉक किया, जिसके बाद उसी दिन उसे दोबारा कॉल आई। कॉलर ने धमकी दी कि फोन नहीं उठाने की कीमत चुकानी पड़ेगी और पांच करोड़ रुपये हर हाल में देने होंगे। इसके बाद 11 दिसंबर को भी आरोपी ने कई बार कॉल कर रंगदारी की मांग दोहराई और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पुलिस जांच में जुटी

लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत पीड़ित ने थाना लोहियां में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कॉल डिटेल्स, वॉइस मैसेज व अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...