Saturday, September 19, 2026
Home Crime India शिवहर में भ्रष्टाचार पर चोट, रिश्वत लेते पकड़ा गया भू-अर्जन विभाग का...

शिवहर में भ्रष्टाचार पर चोट, रिश्वत लेते पकड़ा गया भू-अर्जन विभाग का कर्मचारी

35 लाख के मुआवजे पर मांग रहा था 70 हजार की रिश्वत, डीएसपी बोले—मामले में और नाम हो सकते हैं शामिल

शिवहर। लंबे समय बाद शिवहर में निगरानी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय के एक लिपिक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई समाहरणालय परिसर में बुधवार सुबह की गई, जहां लिपिक विजय कुमार श्रीवास्तव को 70 हजार रुपये लेते हुए टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया। इस घटना के बाद जिला कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई और कर्मचारियों में हड़कंप फैल गया।

निगरानी विभाग के डीएसपी सुजीत कुमार सागर ने बताया कि शिकायत शहर के बभनटोली गांव के रहने वाले पप्पू तिवारी की ओर से की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रेलवे की नई परियोजना के तहत अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे की फाइल पास कराने के लिए भू-अर्जन कार्यालय में 70 हजार रुपये की मांग की जा रही है। जांच के बाद विभाग ने 17 जून को इस पर प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार को जैसे ही कार्यालय खुला, निगरानी टीम पहले से तैयार बैठी थी। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम कर्मचारी को सौंपी, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद डीएसपी सागर ने स्पष्ट किया कि इतनी बड़ी रकम की मांग केवल एक लिपिक के स्तर पर संभव नहीं लगती। प्रारंभिक पूछताछ के बाद संकेत मिल रहे हैं कि इस मामले में कई अन्य अधिकारी भी संलिप्त हो सकते हैं। गिरफ्तार लिपिक से अतिथि गृह में घंटों पूछताछ की गई, जिसमें अन्य कर्मियों और अधिकारियों के नाम भी सामने आए हैं। विभाग अब इस घोटाले में गहराई से जांच कर रहा है और अन्य संभावित दोषियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि यह रिश्वतकांड नई रेलवे लाइन परियोजना से जुड़ा है, जिसमें शिवहर और आसपास के इलाकों की भूमि अधिग्रहित की गई थी। पप्पू तिवारी की करीब 25 डिसमिल जमीन अधिग्रहण में गई थी, जिसकी मुआवजा राशि लगभग 35 लाख रुपये तय की गई थी। आरोप है कि भुगतान पास कराने के लिए उनसे बार-बार रिश्वत मांगी जा रही थी। थक-हारकर उन्होंने निगरानी विभाग से संपर्क किया। पप्पू का यह भी दावा है कि इस योजना के तहत 15 से अधिक अन्य लाभार्थियों से भी दो प्रतिशत तक की अवैध राशि वसूली जा चुकी है।

शिवहर जिले में निगरानी विभाग की यह सातवीं बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले वर्ष 2008 में पहली बार भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला था, जब तत्कालीन सिविल सर्जन को रिश्वत लेते पकड़ा गया था। इसके बाद वर्षों में बैंक अधिकारियों, थाना प्रमुखों, कोषागार व भवन निर्माण विभाग के कर्मचारियों तक को घूसखोरी में पकड़ा जा चुका है। 2025 की इस ताजा कार्रवाई ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की नजरें अब भी पैनी हैं। विभाग की अगली कार्रवाई अब उन अधिकारियों पर केंद्रित होगी, जिनका नाम पूछताछ में सामने आया है।

RELATED ARTICLES

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...