Saturday, September 19, 2026
Home Crime India खेल के दौरान हुए विवाद में 14 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय...

खेल के दौरान हुए विवाद में 14 वर्षीय किशोर ने 10 वर्षीय साथी पर चाकू से किया हमला 

राजस्थान। सिरोही जिले के देलदर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेल के दौरान हुए विवाद में एक 14 वर्षीय किशोर ने अपने 10 वर्षीय साथी पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि बच्चे की आंतें बाहर आ गईं। गंभीर हालत में बच्चे को अहमदाबाद रेफर किया गया है।

बता दें कि बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव में दो नाबालिग बच्चे खेल के दौरान किसी बात को लेकर झगड़ गए। जिसके बाद एक 14 साल के नाबालिग बच्चे ने गुस्से में आकर दूसरे 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल के पेट में चाकू से जोरदार वार कर दिया। जिससे मासूम बच्चे के पेट की आंत तक बाहर निकल गई। हादसे के बाद परिजन तुरंत घायल बच्चे को लहूलुहान हालत में लेकर बरलूट अस्पताल पहुंचे, जहां से डॉक्टर ने उन्हें सिरोही जिला अस्पताल रेफर किया।

गुस्से में किया चाकू से हमला
परिजन घायल बच्चे को लेकर सिरोही अस्पताल पहुंचे तो, वहां के डॉक्टरों ने घायल बच्चों को बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को गुजरात के अस्पताल ले गए, जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार बरलूट थाना क्षेत्र के देलदर गांव मे सुबह एक 10 साल के तुषाल पुत्र केराराम मेघवाल अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। इस दौरान खेल को लेकर किसी बात से नाराज वराड़ा निवासी चिराग पुत्र शंकरलाल मेघवाल (14) ने गुस्से में आकर चाकू लेकर पहुंचा।

सुंधा माता के दर्शन करने गया तब लाया चाकू
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी नाबालिग दो दिन पहले दोस्तों के साथ सुंधा माता के दर्शन करने गया था। वहां से चाकू और टॉर्च खरीदकर लाया था। नाबालिग के पिता की मौत हो चुकी है। नाबालिग 3 दिन पहले मौसी के यहां आया हुआ था।

 

 

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...