Friday, September 18, 2026
Home Crime India पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली

पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग, जांघ में लगी गोली

फिरोजपुर। पंजाब में मतदान के दिन उस समय सनसनी फैल गई, जब जीरा विधानसभा क्षेत्र के गांव जोगैवाला में एक कबड्डी खिलाड़ी पर गोली चलाए जाने की घटना सामने आई। फायरिंग में कबड्डी खिलाड़ी निरवेल सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत जीरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उनके जांघ में लगी है और चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल पहुंचे विधायक, कार्रवाई का भरोसा

घटना की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया अस्पताल पहुंचे और घायल खिलाड़ी का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि आरोपी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने निरवेल सिंह की खेल उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने विदेश में भी कबड्डी खेलकर पंजाब का नाम रोशन किया है।

चुनावी हिंसा से किया इनकार

विधायक नरेश कटारिया ने स्पष्ट किया कि इस घटना का जिला परिषद और पंचायत चुनाव से कोई संबंध नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोलीबारी की यह वारदात आपसी रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का नतीजा बताई जा रही है।

CCTV में कैद हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस को सूचना दे दी गई है और फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...