मुरादाबाद। गलशहीद मोहल्ले में निर्यातक दंपती ने नाबालिग नौकरानी के साथ मारपीट की। साथ ही नाई को बुलाकर जबरन उसके बाल कटवा दिए। किशोरी की मां की शिकायत पर निर्यातक दंपती और नाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दंपती का कहना है कि किशोरी पढ़ाई न करके मोबाइल और टीवी देखती रहती थी। शामली जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गलशहीद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 15 साल की बेटी है।
फिर नाई बुलाकर जबरन उसके सिर के बाल भी कटवा दिए। किशोरी ने इसकी सूचना अपनी मां को दी। इसके बाद मां ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी। दूसरे दिन पुलिस के साथ निर्यातक के घर पहुंची तो बेटी ने आपबीती सुनाई। बाद मेंं थाने पहुंच कर मां ने तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निर्यातक अदनान आलम, उनकी पत्नी सबिहा और बाल काटने वाले नाई नाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।







