Saturday, September 19, 2026
Home Crime India युवक ने जिन्दा दादी को मृत बताकर पैतृक जमीन धोखे से की...

युवक ने जिन्दा दादी को मृत बताकर पैतृक जमीन धोखे से की अपने नाम, बैंक से भी लिया लाखो का लोन 

हरियाणा।  दादी को मृत बताकर पैतृक जमीन धोखे से अपने नाम करवा कर उस पर लोन लेने और केस दर्ज करवाने पर रॉड से हमला करने के आरोपी भाई व नंबरदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस का जवान तारनवाला निवासी प्रदीप कुमार कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। शुक्रवार को वह छुट्टी लेकर लघु सचिवालय पहुंचा। यहां पर उसने सीएम विंडो पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्रदीप कुमार की शिकायत पर उसके भाई संदीप कुमार व नंबरदार जितेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का एक केस छछरौली थाना में 24 जनवरी और दूसरा केस सदर जगाधरी थाने में 27 फरवरी को दर्ज है। इसके अलावा पीड़ित के भाई संदीप कुमार व सरपंच भाभी मोनिका देवी पर मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर प्रदीप कई माह से कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।

सीएम विंडो पर दी शिकायत में तारनवाला गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वह भारत तिब्बत सीमा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात है। अक्सर घर से बाहर रहता है। उसकी पत्नी, मां व दादी सोना देवी घर पर रहती है। उसके पिता वेद प्रकाश की गांव तारनवाला में जमीन थी। 17 नवंबर 2017 को उसके पिता का निधन हो गया था।

उनकी मौत के बाद उनकी जमीन पर उसका, उसके भाई संदीप, मां निर्मला देवी व दादी सोना देवी का हक है। लेकिन उसके भाई संदीप ने गांव के ही नंबरदार जितेंद्र के साथ मिलीभगत करके उसके पिता वेद प्रकाश के इंतकाल में उसकी दादी सोना देवी की मौत दिखा दी और सारी जमीन उसकी मां निर्मला देवी के नाम करवा दी। इसके बाद उसके भाई संदीप ने उस जमीन पर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से 10 लाख रुपये का लोन ले लिया।

जमीन को लेकर जब उनका झगड़ा हुआ तो उसने तहसील से अपनी जमीन के सारे कागजात निकलवा लिए। वहां उसे गलत इंतकाल से इस धोखाधड़ी का पता चला था। कुछ दिनों पहले वह घर आया तो उसे पता चला था कि उसके भाई संदीप ने नंबरदार जितेंद्र से मिलीभगत कर उसके हिस्से की पैतृक जमीन भी अपने नाम करवा कर उस पर हरियाणा ग्रामीण बैंक से छह लाख रुपये का लोन ले लिया। इसकी शिकायत उसने छछरौली पुलिस को दी।

पुलिस ने 24 जनवरी को उसके भाई संदीप व नंबरदार जितेंद्र पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोप है कि इस को लेकर उसका भाई संदीप व भाभी एवं गांव की मौजूदा सरपंच मोनिका उससे रंजिश रखे हुए थे। 19 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे मामले को लेकर वह अदालत में जाने के लिए अपने घर से निकला।

जब वह अपनी बाइक के पास गया तो उसके भाई व भाभी ने उस पर लोहे की रॉड से कई वार किए। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि वे उसे एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। इस मामले में सदर जगाधरी पुलिस ने प्रदीप कुमार के भाई संदीप व सरपंच भाभी मोनिका पर केस दर्ज किया था, लेकिन अब तक दोनों मामले में कार्रवाई नहीं हुई। उसने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई कर गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...