रायबरेली। टांडा मजरे शेखपुर समोधा गांव में जमीनी विवाद में दबंगों का आतंक देखने को मिला। जहां दबंगों ने बुजुर्ग महिला को पीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को इलाज के लिए पहुंचाया, जहा हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल किया गया।
महिला के परिवारीजन आशीष ने स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया है कि बीते 3 दिन से पंकज यादव पुत्र राजेंद्र यादव, अशोक यादव एवं अंकित यादव के द्वारा उनके एक विवादित भूखंड पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर मेरी मां वहां देखने गई थी, कि वह लोग निर्माण कर रहे हैं या बंद कर दिया। तभी इतने में पंकज यादव पुत्र राजेंद्र यादव ने मेरी मां राजेश्वरी पत्नी स्वर्गीय रामकिशोर के ऊपर बास से जानलेवा हमला कर दिया।
इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मेरी मां को एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए बछरावां अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश तिवारी ने बताया है, कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है, आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।







