Friday, September 18, 2026
Home Crime UP दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खौफनाक वारदात को सुनकर कैंसर पीड़ित...

दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खौफनाक वारदात को सुनकर कैंसर पीड़ित मां की हुई मौत

उत्तर प्रदेश। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दिव्यांग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि दिव्यांग किशोरी सरकारी नल पर पानी लेने गई थी। वहीं, पीड़िता की मां कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थी। बेटी के साथ हुई खौफनाक वारदात को सुनकर कैंसर से पीड़ित मां की मौत हो गई। महिला का अंतिम संस्कार करने के बाद पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि 17 जुलाई की रात करीब 10 बजे उसकी दिव्यांग नाबालिग बेटी घर के बाहर सरकारी नल से पानी भरने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही रहने वाले युवक ने अपने एक साथी की मदद से बेटी को वहां से जबरन सामने अपने नए घर की छत पर ले गए। जहां दोनों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं फोन करके अपने एक और साथी को भी बुला लिया। तीसरे युवक ने भी वहां पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर बेटी किसी तरह घर पहुंची और अपनी बुआ को घटना के बारे में बताया, जिसने फोन कर उसे सूचना दी।

कैंसर से ग्रस्त मां की हुई मौत

पीड़ित ने बताया कि सूचना मिलने के बाद अगले दिन सुबह वह अपनी पत्नी को लेकर गांव आया, लेकिन कैंसर से ग्रस्त होने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। पत्नी के दाह संस्कार व अन्य कर्मकांड के बाद वह थाने पहुंचा और आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी।

टीम का गठन कर कराई जा रही तलाश

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 70(1), 64(2), 5/6 के तहत सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...