Friday, September 18, 2026
Home Crime UP अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के...

अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

हत्या कर शव को कुएं में फेंका

अयोध्या। इनायत नगर थाना क्षेत्र के उछाहपाली गांव में अवैध संबंधों के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया और कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपने पत्नी की गला घोट कर हत्या करने की बात कबूल की तथा उसके कब्जे से उसकी पत्नी का शव कुएं से बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इनायत नगर थाना क्षेत्र स्थित पोल्ट्री फार्म संचालक वसीम खान ने सूचना दिया कि मेरे पोल्ट्री फार्म पर उछहपाली गांव के पति पत्नी रहते थे और वही कार्य करते थे।

बीते 2 दिन पूर्व से पत्नी गायब थी, अब पति भी गायब हो गया है। बच्चे अपने मां बाप को ढूंढ रहे हैं।
जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला पुलिस फोर्स के साथ बीती रात उछहपाली गांव पहुंचे। उन्होंने पोल्ट्री फार्म संचालक वसीम खान से जानकारी ली और गायब दंपति की खोज में पुलिस टीम के साथ जुट गए। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने पति शाहिद पुत्र अब्दुल समद पुलिस को मिला। पुलिसिया पूंछतांछ में शाहिद ने अपनी पत्नी की हत्या कर कुएं मे शव छुपाने की बात कबूल की। आरोपी पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी नफीसाबानो का दूसरे व्यक्ति से संबंध होने की मुझे शंका थी। जिसके चलते मैंने उसकी गला घोट कर हत्या कर दी है और शव को कुएं में छुपा दिया है। पुलिस ने आरोपी के निषादेही पर कुएं से शव को बरामद किया और पंचायतनामा कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका नफीसाबानो (30 वर्ष) के भाई इश्तिहार निवासी ग्राम दादरा थाना कोतवाली

मुसाफिरखाना जनपद अमेठी ने अपने बहन की हत्या करने वाले आरोपी बहनोई के विरुद्ध मुकदमा कायम किए जाने हेतु पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति शाहिद के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य छुपाने की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करने के उपरांत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मृतका के तीन बेटियां हैं। जिनमें बड़ी बेटी फिजा 12 वर्ष, शिफा 7 वर्ष व रिफा 3 वर्ष हैं। घटना की बात से तीनों बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में पूरी तरह से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...