Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP भाइयों ने कराया बहन का गर्भपात, हालत बिगड़ने पर हुई मौत, मामला...

भाइयों ने कराया बहन का गर्भपात, हालत बिगड़ने पर हुई मौत, मामला दर्ज

हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी प्रेम प्रसंग में बढ़ी नजदीकियों के कारण गर्भवती हो गई। संडीला और भोपाल में रहकर प्राइवेट नौकरी करने वाले भाइयों को बहन के आठ माह की गर्भवती होने की जानकारी मिली, तो दोनों गांव वापस आए। एक भाई ने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर बहन का गर्भपात हरदोई शहर के एक झोलाछाप से करा दिया।

इस दौरान किशोरी की हालत बिगड़ गई और लखनऊ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। गुपचुप ढंग से मंगलवार सुबह उसे गांव में ही दफन कर दिया गया। देर शाम पुलिस को जानकारी हुई तो शव खोदवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मौके पर पहुंच गए। सांडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (16) के पिता निशक्त हैं और बीमारी के कारण घर पर ही रहते हैं। किशोरी की मां का निधन हो चुका है, जबकि उसका एक भाई भोपाल में और दूसरा संडीला में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है।

घर में किशोरी के साथ उसकी तीन बहनें भी रहती हैं। भाई के मुताबिक किशोरी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से हो गया था। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई, लेकिन इसका पता भाइयों को नहीं चला। कुछ दिन पहले गांव की महिलाओं ने फोन कर भाइयों को किशोरी के गर्भवती हो जाने की जानकारी दी। इस पर दोनों भाई गांव पहुंचे। गांव के एक जिम्मेदार शख्स से बातचीत के बाद किशोरी के एक भाई ने गर्भपात कराने का निर्णय लिया और मौसेरे भाई के साथ शहर में एक जगह ले जाकर किशोरी का गर्भपात करा दिया।
गर्भपात होने के बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई, तो परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। शव लेकर घर पहुंचे परिजनों ने मंगलवार सुबह ही एक जिम्मेदार शख्स के कहने पर शव दफन कर दिया। देर शाम इसकी जानकारी पुलिस को हुई, तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। इसी बीच किशोरी का एक भाई शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। यहां अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...