Sunday, September 20, 2026
Home Crime India 65 वर्ष के व्यक्ति ने 5 वर्ष की बच्ची के साथ किया...

65 वर्ष के व्यक्ति ने 5 वर्ष की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पटना। एक गांव में 65 वर्ष के व्यक्ति ने 5 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चिखने चिल्लाने के बाद वह व्यक्ति वहां से फरार हो गया। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत गौरीचक थाने में की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का यह मानना है कि बच्ची के मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा तफरी का माहौल बना है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बताने को तैयार नहीं है। मामला गौरीचक थाना क्षेत्र का है।

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि बच्ची अपनी कुछ सहेलियों के साथ तालाब के किनारे पानी भरे गड्ढे के पास खेल रही थी। इसी क्रम में गांव के ही एक शख्स बच्ची को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। इस बीच बच्ची जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गये।

परिजनों ने घटना की लिखित शिकायत गौरीचक थाने में की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया। घटना की जानकारी देते हुए गौरीचक की प्रशिक्षण डीएसपी चिंकी कुमारी ने बताया कि मामला काफी संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि बच्ची तालाब के नजदीक एक गढ्ढे में खेल रही थी। इसी क्रम में एक व्यक्ति के द्वारा उसके साथ गलत करने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के द्वारा थाने में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...