Saturday, September 19, 2026
Home Crime India दिनदहाड़े दो युवकों को गोलियों से भुना, एक की मौत, अपराधी फरार

दिनदहाड़े दो युवकों को गोलियों से भुना, एक की मौत, अपराधी फरार

पटना। अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से दिनदहाड़े भून डाला। इस घटना में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए पटना एम्स भेजा गया है। घटना के बाद नाराज लोगों ने नौबतपुर पटना मसौढ़ी सड़क को जाम कर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे लोग अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान चिंकू कुमार 24 वर्ष है, जबकि दूसरा घायल युवक पप्पू कुमार 32 वर्ष बताया गया है।

बताया जा रहा है कि चिंकू कुमार और पप्पू कुमार कोरावां गांव में एक जगह से लौट रहे थे। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल पर दो अपराधी दोनों के नजदीक पहुंचे और कमर से पिस्तौल निकाल कर दनादन उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों से बचकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन अपराधियों ने दोनों को खदेड़कर गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि चिंकू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गए। जबकि पप्पू कुमार को एक गोली लगी और वह घायल हो गए। इस बीच मौके का फायदा उठाकर अपराधी हथियार लहराते हुए मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना नौबतपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी मौके पर पहुंचे। इस मामले को लेकर नौबतपुर थाना प्रभारी रजनीश कुमार केसरी ने बताया कि मौके से पुलिस ने सात गोली के खोखे बरामद किए हैं। घटना से नाराज लोगों ने सड़क जामकर जमकर प्रदर्शन किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...