Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP 20 लाख रुपयों को लेकर हुआ विवाद, बहन की कुल्हाड़ी से काटकर...

20 लाख रुपयों को लेकर हुआ विवाद, बहन की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, आरोपी फरार

मेरठ। दौराला थानाक्षेत्र के रूहासा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। बताया गया कि बेची गई दो बीघा जमीन के 20 लाख रुपयों को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। जिस पर भाई ने दीवान बेड पर लेटी बहन की गर्दन पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी भाई बहन को मौत के घाट उतारकर पत्नी संग भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी, सीओ दौराला ने परिजनों से जानकारी ली।

रूहासा निवासी  किसान महावीर(75) ने एक दिन पूर्व अपनी सात बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन 20 लाख रुपये में बेची थी। इसी संबंध में किसान की बेटी रीटा(53) पत्नी बिल्लू उर्फ सुनील निवासी गांव दोघट कस्बा बड़ोत जिला बागपत वर्तमान निवासी महरौली वेव सिटी जिला गाजियाबाद सोमवार को रूहासा आई थी। जमीन के रुपयों को लेकर रीटा का छोटे भाई अरविंद उर्फ नीटू से विवाद हो गया। मंगलवार सुबह विवाद के चलते दोनों भाई बहनो में फिर से कहासुनी हो गई। इसके बाद अरविंद खेत पर चला गया। लगभग 10 बजे अरविंद स्कूटी पर सवार होकर घर पहुंचा और हाथ में घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और बैड पर लेटी बहन पर ताबातोड़ वार कर दिए और पत्नी संग फरार हो गया।परिजन आनन-फानन में घायल महिला को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी आयुष विक्रम और सीओ दौराला सुचिता सिंह ने जानकारी ली। सूचना मिलने पर मृतका की दो बेटियां भाविका, दीपाली और बेटा रूद्राक्ष, मौसी अनिता रूहासा पहुंची। मृतका के पिता ने बेटे अरविंद के खिलाफ तहरीर दी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...