Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP तीन साल के बेटे के सामने पत्नी की चाकू से गला रेतकर...

तीन साल के बेटे के सामने पत्नी की चाकू से गला रेतकर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के पीतल बस्ती सूरजनगर में शनिवार तड़के चार बजे नरेश पाल सिंह ने अपने तीन साल के बेटे के सामने ही पत्नी रेशम रानी (30) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मासूम बेटा चीखता रहा, लेकिन आरोपी को रहम नहीं आया। पुलिस ने दहेज हत्या में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। मूंढापांडे निवासी रेशम रानी की शादी चार साल पहले मूंढापांडे थाना क्षेत्र के ही मनकरा मिलक गांव निवासी नरेशपाल सिंह से हुई थी। दंपती के एक बेटा देवांश (3) और एक बेटी माही (2) है। नरेशपाल पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। छह माह से नरेशपाल पत्नी और बच्चों के साथ कटघर के पीतल बस्ती सूरजनगर में किराये के मकान में रह रहा था।

शुक्रवार रात नरेशपाल और उसकी पत्नी रेशम रानी में विवाद हुआ था। शनिवार तड़के चार बजे फिर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। तब दंपती का तीन साल का बेटा देवांश जाग गया। इसी दौरान नरेशपाल ने चाकू से पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बच्चा चीखने लगा तो आसपास के लोग आ गए। तभी आरोपी मौके से भाग निकला। पड़ोसी ने फोन करके रेशम रानी के भाई जगपाल को बुला लिया। हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। बच्चे के भी बयान दर्ज किए। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि महिला के भाई की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

बेटे के सामने ही पत्नी की गला रेतकर हत्या करने के मामले में मृतका के भाई ने अपने बहनोई नरेशपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई जगपाल ने बताया कि उसकी बहन रेशम रानी ने घटना से कुछ घंटे पहले ही उसे फोन किया था। उसने रोते हुए कहा था कि मेरे पति मुझे मार देंगे अगर मेरी जिंदगी बचाना चाहते हो तो इन्हें दस लाख रुपये दे दो। भाई ने मौके पर पहुंचकर बहन को समझाया, लेकिन उस वक्त आरोपी नरेशपाल मौजूद नहीं था। वह बहन से सुबह आने की बात कहकर चला गया था।
जगपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि शादी के बाद से रेशम रानी का पति नरेशपाल, ससुर हरपाल सिंह, सास शकुंतला, ननद बबली व उसका पति, ननद पूरन व उसका पति और ननद नीतू आए दिन दहेज के लिए ताने देते थे। सभी दस लाख रुपये की मांग कर रहे थे। इस बीच आरोपियों काे पता चला कि रेमश रानी के पिता नौबत राम सैनी ने कृषि भूमि बेची है।
जगपाल का आरोप है कि आरोपी नरेशपाल रेशम रानी पर दबाव बना रहा था कि वह अपने पिता से दस लाख रुपये लाकर दे। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी देता था। जगपाल का कहना कि शुक्रवार शाम बहन ने कॉल करके कहा था कि दस लाख रुपये दे तो नहीं तो यह मुझे जान से मार देगा और मेरे बच्चे अनाथ हो जाएंगे।
सीओ कटघर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रेशम रानी के भाई जगपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी पति नरेशपाल सिंह, उसके पिता हरपाल सिंह, मां शकुंतला, ननद नीतू, बबली व पूनम और दो बहनोई के खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। रेशम रानी की हत्या की सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसका खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। पास ही दोनों बच्चे भी खड़े थे। पुलिस वालों ने परिजनों से कहकर बच्चों को वहां से हटवाया। इसके बाद जब रेशम रानी के तीन वर्षीय बेटे देवांश से पूछा गया तो उसने कहा कि पापा ने चाकू से मम्मी को मारा है। इसके बाद बच्चा रोने लगा।
पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि चाकू से सांस लेने वाली नली कट गई थी। अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी। महिला के शरीर पर भी चोटों के निशान मिले। पुलिस की जांच पड़ताल में ये बात भी सामने आई है कि आरोपी नरेशपाल एक महिला से भी फोन पर बात करता था। इसको लेकर भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था। हालांकि, तहरीर में महिला के भाई ने इस बात का जिक्र नहीं किया है। पुलिस दहेज हत्या के साथ अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...