वृंदावन। परिक्रमा मार्ग में संत कॉलोनी के गौरी गोपाल आश्रम के पास खाली प्लॉट में मृत मिली महिला की गला घोंटकर हत्या की गई थी। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। इसके अलावा मृतका की तीन स्लाइड बनाई गई हैं, यह दुष्कर्म की आंशका को देखते हुए किया है। वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टर के पैनल से हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
गौरी गोपाल आश्रम में मजदूरी कर रहे मैनपुरी के एक गांव का व्यक्ति पत्नी संग खाली प्लॉट में बनी झोंपड़ी में रह रहा था। शुक्रवार को कार्य से लौटकर दोपहर 1:30 बजे लौटा तो बिस्तर पर पड़ी पत्नी को मृत देखकर दंग रह गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तो फोरेंसिक टीम ने तथ्य जुटाए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह पर भेजा। शनिवार को वीडियोग्राफी के बीच दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।







