Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP युवक ने ट्रेन से धक्का देकरकर की किशोरी की हत्या, आरोपी को...

युवक ने ट्रेन से धक्का देकरकर की किशोरी की हत्या, आरोपी को भेजा जेल

बरेली। कैंट थाना क्षेत्र से 27 जून को अपहृत किशोरी का शव पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला था। अब इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। किशोरी की मौत ट्रेन से कूदने से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गई थी। आरोपी युवक के कबूलनामे से हत्या की पुष्टि हो गई। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने स्वीकार किया कि घर न जाने की जिद पर अड़ी किशोरी को उसने गुस्से में ट्रेन से धक्का दिया था। बाकी नामजदों पर आरोप की विवेचना चल रही है।

कैंट क्षेत्र की 14 साल की किशोरी 27 जून से लापता थी। शक के आधार पर पिता ने गांव निवासी युवक व उसके परिवार के कुछ लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार जुलाई को युवक ने कैंट थाने में सरेंडर कर दिया। उसने पुलिस को गुमराह किया। बताया कि वह और किशोरी बरेली से हावड़ा गए थे। वहां से लौटकर बरेली आते वक्त आत्महत्या के इरादे से दोनों ट्रेन से कूद गए।

वह बेहोश हो गया था। जब होश आया तो किशोरी उसे नहीं मिली। वह घबरा गया और यहां लौट आया। पुलिस के साथ हावड़ा जाकर परिजनों ने जीआरपी से संपर्क किया। वहां अज्ञात के तौर पर शव पोस्टमार्टम के लिए रखा था। पता लगा कि शव हावड़ा स्टेशन के पास मिला था। वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, किशोरी की मौत को लेकर तीन दिन पहले शहर में खासा बवाल हुआ था।

कैंट पुलिस की टीम आरोपी युवक को घटनास्थल पर घुमाकर लौट आई। वहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज भी पुलिस ले लाई। आरोपी से कैंट थाने में शुक्रवार को सीओ प्रथम ने पूछताछ की। उसने बताया कि वह दोनों मर्जी से ही घर से गए थे। उसके भाई की शादी भी थी। वह घर लौटना चाहता था, लेकिन किशोरी को जान का खतरा सता रहा था। वह आना नहीं चाहती थी। इस पर उसने गुस्से में उसे ट्रेन से धक्का दे दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...