Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand पति की हत्या में पत्नी समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की...

पति की हत्या में पत्नी समेत तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

विकासनगर। अपर सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने पति की हत्या के मामले में दोषी ठहराई गई पत्नी समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर पचास-पचास हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें दो-दो साल की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।सरकारी अधिवक्ता नरेश बहुगणा ने बताया कि घटना सहसपुर थाना क्षेत्र की 16 अक्तूबर 2015 की है। मीरा नाम की महिला ने अपने दोस्त और उसके साथी के साथ मिलकर अपने पति हरिकेश की हत्या जहर देकर कर दी थी। मीरा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक झूठी कहानी गढ़ते हुए खुद सहसपुर थाने में पति के लापता होने की तहरीर भी दी थी। महिला ने तहरीर में बताया था कि उसके पति हरकेश को 15 अक्तूबर की रात आठ बजे गेट से किसी ने आवाज लगाई। कहा कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद वह व्यक्ति उसके पति को मोटरसाइकिल पर बिठा कर ले गया। सुबह जब पति नहीं लौटे तो उसने अपनी देवरानी शिवानी से बात की। शिवानी ने बताया कि उसके पति का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। तहरीर में महिला ने बताया कि जब उनके पति का फोन बंद आया तो उसे पति के अपहरण का शक हुआ।

पुलिस ने जब मामले की जांच की तो मामला अवैध संबंधों का निकला। मीरा की दुकान पर हरीश सामान की सप्लाई करता था। इससे दोनों में संबंध हो गया। इसके दोनों ने हरिकेश को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसमें उन्होंने एक और आरोपी शुभम को शामिल किया। मीरा ने दोनों के साथ मिलकर पति की जहर देखकर हत्या कर दी और शव भीमवाला के पास शक्ति नहर में फेंक दिया। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मीरा के घर से उसकी निशानदेही पर सल्फास, एल्युमिनियम की रॉड और प्वाइजन के रैपर बरामद किए। साथ ही तीनों आरोपियों की निशानदेही पर भीमवाला पुल के नीचे से एक कंबल बरामद किया।

साथ ही आरोपी शिवम की कार से एक शीशी व तीन पैकेट सल्फास के बरामद किए थे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की रिपोर्ट में भी मौत जहर खाने से होना पाई गई। मंगलवार को मामले की सुनवाई हुई थी। इसमें तमाम गवाहों और सबूतों को देखते हुए अपर सत्र न्यायाधीश नंदन सिंह की अदालत ने तीनों आरोपियों हरीश, मीरा और शुभम को हत्या का दोषी करार दिया था। गुरुवार को तीनों को आजीवन कारावास और पचास-पचास हजार रुपये जुर्मान की सजा सुनाई गई।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...