Sunday, September 20, 2026
Home Crime India बाइक सवार हमलावरों ने दूधिया की गोली मारकर की हत्या

बाइक सवार हमलावरों ने दूधिया की गोली मारकर की हत्या

हरियाणा।  सोनीपत में पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव सैनीपुरा के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी। वह गांव शामड़ी से गोहाना की तरफ जा रहे थे। हमलावरों ने पर उन पर 10 से अधिक गोली चलाई है। उन्होंने बचकर भागने का प्रयास भी किया, लेकिन हमलावर उन पर गोलियां बरसाते रहे। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। संदिग्ध पास ही ढाबे पर लगे सीसीटीवी में दिख रहे है। मृतक के बेटे पर भी करीब चार साल पहले गांव शामड़ी में युवक की हत्या का आरोप है। जिसमें आरोपी जेल में बंद है।

गांव शामड़ी निवासी जोगेंद्र उर्फ जयपाल (50) दूधिया का काम करते थे। वह वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दूध देने जा रहे थे। जब वह पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव  सैनीपुरा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर गांव से ही उनके पीछे लगे थे। हमलावरों ने उनके कहासुनी की और गोलियां चला दी। उन पर दस से अधिक फायर किए गए। उन्होंने बचकर भागने का प्रयास किया, लेकिन बच नहीं सके।

उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना के बाद सदर थाना गोहाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसीपी क्राइम राजपाल सिंह ने बताया कि जोगेंद्र गोली मार कर हत्या की गई है। गांव की रंजिश का मामला हो सकता है। परिजनों के बयान के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

बेटे पर हत्या का आरोप
बताया जा रहा है कि जयपाल उर्फ जोगेंद्र के बेटे अंकुश पर गांव के ही रविंद्र की हत्या का आरोप है। रविंद्र की 7 अक्तूबर, 2020 को हत्या की गई थी। जिसमें 8 अक्तूबर, 2020 को अंकुश को गिरफ्तार कर लिया था। तब उसने कहासुनी में थप्पड़ मारने की रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात कही है। रविंद्र को बहाने से घर से बुलाकर खेत में ले जाकर गोली मारी गई थी।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...