Wednesday, June 10, 2026
Home Crime UP भूमि पर कब्जा हटवाने गया था किसान, ट्रैक्टर चढ़ाकर कर दी हत्या 

भूमि पर कब्जा हटवाने गया था किसान, ट्रैक्टर चढ़ाकर कर दी हत्या 

उत्तर प्रदेश।  फिरोजाबाद के थाना नारखी के फतेहपुर कोटला निवासी सेवानिवृत्त उद्यान निरीक्षक जगदीशपाल सिंह ने सदर तहसील में हुई नीलामी के दौरान 2003 में 32 बीघा जमीन ली थी। जमीन लेने के बाद उक्त भूमि पर अपना हक जताने के लिए तहसील, जनपद न्यायालय से लेकर हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी। कई बार विवाद हुआ पर मंगलवार को कब्जा हटवाने के दौरान खुद जिंदगी की जंग हार गए।

मृतक जगदीश पाल सिंह के पुत्र योगेंद्र पाल का कहना है कि 2003 में सदर तहसील में हुई नीलामी के दौरान करीब 32 बीघा भूमि ली थी। इस भूमि पर कब्जा करने के लिए तहसील में आवेदन किया था। एक बार कब्जा भी मिल गया, लेकिन विपक्षी न्यायालय की शरण में चले गए थे। इस लड़ाई को तहसील से लेकर जनपद न्यायालय एवं हाईकोर्ट तक लड़ा था। हर जगह जीत हमारी ही हुई। क्योंकि हमें तो भूमि नीलामी में तहसील प्रशासन ने दी थी।

इस बार फसल को बोया था, लेकिन विपक्षियों ने करीब एक माह पूर्व खेत में खड़ी फसल को उजाड़ दिया था। इसकी शिकायत जिलाधिकारी के साथ ही एसडीएम सदर से गई थी। शनिवार को लगे थाना समाधान दिवस के दौरान भी शिकायत लेकर एसएसपी के पास गए थे। मंगववार को तहसीलदार सदर, थाना पुलिस फोर्स कब्जा हटाने को पहुंचे तो विपक्षियों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी जान ले ली। इसमें दो महिला सिपाही भी घायल हुई हैं।

अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम पर विपक्षी हाथ में लाठी डंडे के साथ हमलावर हो गए। ग्रामीणों के अनुसार हमलावरों के हाथों में दरांती के साथ खुरपी आदि थे। हमला करने वालों में महिलाएं एवं युवतियां तक थीं। वह पत्थर फेंकने के साथ तहसील की टीम से उलझ गई। युवकों ने ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसमें दो सिपाही घायल हो गए।

मृतक किसान जगदीशपाल सिंह के बेटे योगेंद्रपाल सिह ने बताया कि विपक्षियों ने पापा पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इसके कारण वह अचेत हो गए। उन्होंने मेरे ऊपर भी ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। लेकिन मैं तो बाल-बाल बच गया।

गढ़ी कल्याण में जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई टीम में तहसीलदार सदर पुष्कर मिश्रा, कानूनगो कृष्णकांत कठेरिया, लेखपाल अशोक कुमार, उप निरीक्षक शेरपाल, सुमरिन सिंह, कांस्टेबल शिवम चौधरी, डूंगर सिंह, सुरेंद्र कुमार, महिला सिपाही ऊषा चौधरी, राधा देवी, कोमल, छवि राणा व होमगार्ड तिलक सिंह व अवधेश कुमार शामिल थे।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

दिल्ली यूनिवर्सिटी का छात्र निकला ड्रग्स सप्लायर, 20 लाख का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की उत्तर पश्चिम जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के भीतर चल रहे एक बड़े ड्रग्स नेटवर्क का...

जमीन विवाद में वृद्ध महिला की हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

कनीना (नारनौल): हरियाणा के नारनौल अंतर्गत कनीना उपमंडल के गांव चेलावास में हुए सनसनीखेज ओमपति हत्याकांड में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी...

नाबालिग को अगवा कर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल

तावड़ू -  तावड़ू सदर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की...

फरीदाबाद में फर्जी आयुर्वेदिक दवा यूनिट का खुलासा, बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

फरीदाबाद:  फरीदाबाद के नवीन नगर स्थित दीपावली एंक्लेव में चल रहे एक अवैध दवा कारखाने का भंडाफोड़ हुआ है। केंद्रीय आयुष विभाग (CDSCO), आयुष...

युवती से बातचीत बनी जानलेवा, चाकू से हमले में 22 वर्षीय युवक की मौत

 सिरसा : इलाके के वार्ड 29 में एक युवती से बातचीत को लेकर शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। संजय...

सूरज हत्याकांड में STF की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी साहिल अब भी फरार

हांसी-  हरियाणा के हांसी में हुए बहुचर्चित सूरज जैन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ हिसार की टीम, सीआईए (CIA)...

अमृतसर में संयुक्त ऑपरेशन की बड़ी कामयाबी, सीमा पार नेटवर्क से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर: अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए सीमा पार संचालित नेटवर्क से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया...

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...