सताँव। गुरुबख्शगंज थाने की अटौरा चौकी क्षेत्र के पूरे केसरी गाँव मे अपराह्न पूर्व एक युवक ने कोठरी के अन्दर फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बारे मे मिली जानकारी के मुताबिक गाँव पूरे केसरी, मजरे सुल्तानपुर खेरा निवासी स्व. बाबूलाल के दो बेटे राम किशोर (45) व राज बहादुर (40 वर्ष) रहते हैं। राम किशोर विवाहित है, जबकि राज बहादुर अभी अविवाहित था और भाई व भाभी के साथ रह रहा था।

मंगलवार को दोपहर पूर्व राज बहादुर ने घर के अन्दर कोठरी मे धन्नी मे रस्सी बाँध कर फाँसी लगा ली। परिजनो ने राज बहादुर को फन्दे से लटके देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे अटौरा चौकी प्रभारी चमन सिंह ने शव को सील करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने मौके पर मौजूद परिजनो व ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होने कहा कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का है, लेकिन पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि राज बहादुर की मौत कैसे हुई।