Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने समधी की गोली मारकर...

बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने समधी की गोली मारकर की हत्या 

उत्तर प्रदेश। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज उसके परिजनों ने घर में घुस कर समधी की गोली मार कर हत्या कर दी। घर के बाहर घूम रहे एक ग्रामीण को भी गोली मार दी । उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के गांव मलंगपुरा निवासी जोगेश ने बताया कि उसके चचेरे भाई अर्जुन ने दो माह पहले जनपद मुजफ्फरनगर के गांव सिहाली निवासी दिनेश चौहान की बेटी वंदना से प्रेम विवाह किया था। वंदना ने अपने परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज कर ली थी।

जोगेश का आरोप है कि शादी के बाद ही वंदना के परिजन उसके चाचा बिजेंद्र सैनी व भाई अर्जुन को धमकी दे रहे थे। आरोप है कि शनिवार की रात करीब साढ़े सात बजे वंदना के पिता दिनेश चौहान कुछ लोगों को साथ लेकर कार से बिजेंद्र सैनी के घर पहुंचे।

वो लोग वंदना को अपने साथ जबरन ले जाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने बिजेंद्र सैनी को गोली मार दी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने से मची अफरातफरी में वंदना पड़ोसी के घर में घुस गई। उसके परिजनों ने उसकी तलाश भी की।

इस दौरान बिजेंद्र के घर के बाहर घूम रहे ग्रामीण छत्रपाल सैनी को भी आरोपियों ने गोली मार दी। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हमलावर कार में सवार होकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ श्वेताभ भास्कर फोर्स लेकर गांव पहुंच गए।

घायल छत्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खेत पर होने की वजह से अर्जुन की जान बच गई

हमलावरों ने ग्रामीणों को आतंकित करने के लिए ताबड़तोड़ 20 राउंड फायरिंग की। सरकारी अस्पताल में मौजूद ग्रामीणों व परिजनों ने बताया कि हमलावरों की फायरिंग से गांव में दहशत फैल गई। किसी ग्रामीण की हिम्मत घटनास्थल की ओर जाने की नहीं हुई। वारदात के समय यदि अर्जुन खेत पर नहीं होता तो शायद वह जिंदा नहीं होता।

सरकारी अस्पताल में पति के शव से लिपट कर बिलखती हुई उनकी पत्नी जगवती उस घड़ी को कोस रही थी। जब उसके बेटे ने दूसरी बिरादरी की लड़की के साथ प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि परिजनों ने दूसरी बिरादरी की लड़की के साथ विवाह करने से मना किया था। लेकिन बेटे की जिद के आगे वे भी मजबूर हो गए।

अर्जुन की मां का कहना था कि हमलावर अपनी बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने आए थे। उन्होंने आते ही सबसे पहले अर्जुन के बारे में मालूम किया था। लेकिन उसका बेटा वारदात के समय तक घर नहीं आया था। वरना वह पति के साथ बेटे से भी हाथ धो बैठती।

वंदना ने भी भागकर अपनी जान बचाई

पिता व उनके साथ आए लोगों के तेवर देखकर वंदना पल भर में सब कुछ समझ गई थी। जैसे ही उसके पिता ने असलहे लेकर घर में प्रवेश किया। वंदना समझ गई कि कुछ अनहोनी होने वाली है। वह भागने का प्रयास करने लगी। इसी बीच पिता ने उसको साथ ले जाने का प्रयास किया।

बिजेंद्र के विरोध करने पर उन्होंने उनके पेट में गोली मार दी। मौका मिलते ही वंदना भागकर एक पड़ोसी के घर में घुस गई। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आई।

प्रेम विवाह से नाराज वंदना के पिता दिनेश चौहान व कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की। गोली लगने से बिजेंद्र सैनी की मौत हो गई। एक अन्य ग्रामीण छत्रपाल भी गोली लगने से घायल हो गया। पुत्र अर्जुन की ओर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...