Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विवाहिता की मौत पर परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

श्रीनगर। एक 34 वर्षीय विवाहिता रीता की मौत के मामले में मृतका के परिजनों ने महिला आयोग में शिकायत की है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसपी पौड़ी से फोन पर बात करते हुए आरोपी को कस्टडी में लेने के निर्देश दिए हैं। शिकायत में मृतका के परिजनों ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को बताया कि उनकी पुत्री का विवाह 2012 को ग्राम ओडियारी, पो० काण्डाखाल जिला पौडी गढ़वाल निवासी राजेश कुमार के साथ हुआ था। राजेश कुमार उनकी बेटी व तीन बच्चों के साथ नागेश्वर गली श्रीनगर में किराये पर रहता है। राजेश कुमार शादी के कुछ समय से ही उनकी पुत्री से अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था और पैसो की मांग करता था। शराब पीने के कारण वह कई बार अपनी ड्यूटी पर भी नही जाता था।

जिससे परिवार को पैसों की तंगी रहती थी। वह अक्सर शराब पीने के लिए उनकी बेटी से पैसे मांगता था। पैसे न देने पर मारपीट करता था। काण्डाखाल में रहने के दौरान भी राजेश ऐसा ही करता था, जिसमें उसके परिवार के लोग भी साथ देते थे। बीते 30 जून की रात लगभग 11:38 बजे उनकी तीसरे नम्बर की लडकी ने राजेश के मोबाइल पर अपनी बहन से वीडियो कॉल पर बात करने के लिए कॉल की, पर उसे वीडियो कॉल में अपनी बहन अचेत अवस्था में लेटी दिखाई दी। जिसके बाद अगले दिन 01 जुलाई को प्रातः श्रीनगर आने पर ज्ञात हुआ कि उनकी बेटी की मृत्यु हो चुकी है। मृतका के शरीर को श्रीकोट बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा है। परिजनों कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति राजेश ने मारपीट कर की है।

मामले की जानकारी होने पर आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने एसपी पौड़ी गढ़वाल से फोन पर वार्ता करते हुए निर्देशित किया कि शक के आधार पर आरोपी को शीघ्र कस्टडी में लिया जाये। इस संवेदनशील प्रकरण की जांच में कोई भी पहलू ना छुटे। वहीं एसपी पौड़ी गढ़वाल ने आयोग को बताया कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। मृतका का पोस्टमार्टम किया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट के आते ही हत्या सिद्ध होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा। आयोग अध्यक्ष ने बताया मृतका के परिजनों ने मृतका के गले पर चोट इत्यादि के निशान की फोटो भी उन्हें दिखाए हैं ।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...