Sunday, September 20, 2026
Home Crime UP भाई ने बहन पर तेजधार हथियार से किया हमला, पत्नी को तड़पता...

भाई ने बहन पर तेजधार हथियार से किया हमला, पत्नी को तड़पता देख पति ने साले के सिर को ईंट से कूंचला

अमेठी। कोतवाली परिसर के पास बने सामुदायिक शौचालय में घंटों खूनी संघर्ष होता रहा लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। सूचना पर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां उसका और उसकी बहन का इलाज किया जा रहा है। घटना के समय मोहल्ले के लोग बीचबचाव करने का साहस न जुटा सके। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमेठी कोतवाली परिसर के एक छोर पर सुलभ शौचालय संचालित होता है। शौचालय को सूरज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। जो अपने पूरे परिवार के साथ शौचालय के ही एक आवास में रहता है। देर रात करीब 11 बजे सूरज की बेटी सीमा अपने पति शेरू के साथ घर पहुंची। जहां किसी बात को लेकर सीमा का अपने भाई सनी से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सनी ने बहन पर किसी धारदार हथियार से हमला कर दिया। भाई के हमले में सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई और बीच सड़क तड़पने लगी।

पत्नी को खून से लथपथ तड़पता देख पति शेरू ने अपना आपा खो दिया और साले सनी को छत से किसी तरह घसीटता हुआ नीचे पहुंचा और बीच सड़क पर उसके सिर को ईंटों से कूंच दिया। करीब एक घंटे तक बीच सड़क पर खूनी संघर्ष चलता रहा  लेकिन घटनास्थल से 50 कदम दूर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना के दौरान छोटी छोटी बच्चियां बीचबचाव करने की जद्दोजहद करती रहीं लेकिन कामयाब न हो सकीं। काफी देर बाद थाने के तीन सिपाही मौके पर पहुंचे और सनी को लेकर अमेठी सीएचसी पहुंचे जहां से उसे इलाज के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जबकि बहन का इलाज भी सीएचसी में चल रहा है।

घटना को अंजाम देकर जीजा मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि जिस समय ये विवाद हुआ उस समय जीजा और साला शराब के नशे में धुत थे। आये दिन दोनों में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। कोतवाली प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। मेडिकल कराया जा रहा है दोनों पक्षों ने शराब के नशे में मारपीट की है। अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...