Sunday, September 20, 2026
Home Crime Uttarakhand अवैध संबंध के चलते की पत्नी की हत्या, आरोपी पति और कार...

अवैध संबंध के चलते की पत्नी की हत्या, आरोपी पति और कार ड्राइवर को भेजा जेल

ऊधम सिंह नगर। राजस्थान में हुई जसपुर की वर्षा हत्याकांड का पाली जिले के पुलिस अधीक्षक ने रविवार को पर्दाफाश किया। दावा किया कि हत्याकांड को मृतका के पति और उसके दो दोस्तों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी पति और कार ड्राइवर को जेल भेज दिया। मोहल्ला गुजरातीयान निवासी विशाल कुमार पत्नी वर्षा और अपने दो दोस्तों के साथ 13 जून को राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए गया था। 19 जून की सुबह सोजत सिटी थाना क्षेत्र में वर्षा का शव पड़ा मिला था। पाली पुलिस ने वर्षा के पति विशाल कुमार एवं मोहित उर्फ मन्नू को जसपुर से अपने साथ ले गई थी। जहां वर्षा के पति ने हत्या की बात कबूली थी। रविवार को पाली के पुलिस अधीक्षक चूड़ा राम जाट ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने में तीन लोग मृतका के पति विशाल, उसके दो दोस्त मोहित एवं एक अन्य अधिवक्ता दोस्त सोनू ठाकुर हैं। आरोपी साेनू फरार है।

पाली एसपी ने बताया कि विशाल के अवैध संबंध अपने दोस्त मोहित निवासी गांव मडवाखेड़ा की बहन से था। विशाल अपनी प्रेमिका से शादी कर उसे अपने घर लाना चाहता था, लेकिन वर्षा लगातार विरोध कर रही थी। इसी विरोध के कारण वर्षा अपने मायके चली गई थी। उसका पति उसे मनाकर कुछ दिन पहले घर लाया था। आरोपियों ने खाटू श्याम मंदिर के रास्ते में हत्या करने का षड्यंत्र रचा। खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के बाद 18 और 19 की रात विशाल और उसके दो दोस्तों ने वर्षा की गला घोट कर गाड़ी में ही हत्या कर दी थी। 19 जून की सुबह सोजत सिटी क्षेत्र में उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया था। जाते-जाते आरोपी पति ने वर्षा के सीने में दो गोली मारी थी। राजस्थान के टोल प्लाजा पर पुलिस ने गुजरने वाली गाड़ियों के नंबर तथा रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के सहारे जांच की। गाड़ी के नंबर के आधार पर राजस्थान पुलिस आरोपी तक पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...