आंध्र प्रदेश। एक गांव में एक युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, लड़कियों के हाई स्कूल के पास झाड़ियों में 21 वर्षीय एक महिला का शव बिना कपड़ों के मिला। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बापटला जिले के एपुरुपालम गांव की युवती सुबह स्कूल के पास शौच के लिए गई थी, जो रेलवे ट्रैक के करीब है, लेकिन वापस नहीं लौटी।
बापटला जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया कि महिला सुबह साढ़े पांच बजे से पौने छह बजे के बीच शौच के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जब काफी समय बीत गया तो परिवार को चिंता हुई और तलाश शुरू कर दी। बाद में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला। एक अधिकारी ने कहा कि हत्या की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है।







