जिले में टडिय़ावां थाना इलाके के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 7 साल की बालिका का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया।बताया जा रहा है कि बालिका कल दोपहर महुआ बीनने के लिए घर से खेत पर गई थी।बालिका जब वापस नहीं लौटी तो घर वालों ने उसकी देर रात तक खोजबीन की,खोजबीन करते समय खेत के बाहर उसके कपड़े बरामद हुए।आज सुबह जब परिजन बालिका को खोजते हुए गन्ने के खेत के अंदर स्थित महुआ के पेड़ के पास पहुंचे तो नग्न अवस्था में बालिका का शव पड़ा दिखाई दिया।बालिका की गर्दन पर चोट के निशान देखे गए हैं,आशंका व्यक्त की जा रही है कि बालिका की दुष्कर्म के बाद किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी है।हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में हडक़ंप मच गया और तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। सूचना के बाद एसपी,एडिशनल एसपी और सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे हैं।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और वारदात के खुलासे के लिए कई टीम गठित की हैं।फिलहाल पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।
नग्न अवस्था में मिला 7 साल की बालिका का शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की हत्या
हरदोई। महुआ बीनने गई 7 साल की बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी गई। नग्न अवस्था में बालिका का शव एक गन्ने के खेत से बरामद किया गया है। बालिका कल से लापता थी और आज उसके शव को बरामद किया गया है।आशंका व्यक्त की जा रही है कि बालिका की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। वारदात की सूचना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई, तमाम ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इक_ा हो गई और भारी पुलिस बल के साथ आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वारदात को अंजाम देने वाले शख्स की तलाश में जुटी है।







