Saturday, September 19, 2026
Home Crime UP मौलाना ने मदरसे की छात्रा से किया दुष्कर्म, दस साल कैद और...

मौलाना ने मदरसे की छात्रा से किया दुष्कर्म, दस साल कैद और 55 हजार रुपये जुर्माने की सुनाई सजा

कानपुर। मदरसे की छात्रा से दुष्कर्म करने वाले मौलाना को अतिरिक्त विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह ने दस साल कैद और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने से 50 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। नौबस्ता क्षेत्र की 15 वर्षीय किशोरी मदरसा गुलशन-ए-फातिमा में पढ़ती थी। गर्मी की छुट्टी के दौरान नौ जून 2019 की सुबह मदरसे के मौलाना जावेद कारी ने किशोरी को फार्म भरने के बहाने बुलाया।  उसके न जाने पर खुद घर पहुंचकर उसे मदरसे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहोश हो जाने पर उसे होश में लाकर दोबारा दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

पीड़िता ने मदरसे में पढ़ाने वाली जावेद की मामी आबदा इस्लाम व उसकी बेटी शीबा से शिकायत की, तो उन लोगों ने भी धमकाया। इस पर पीड़िता ने मौलाना जावेद कारी, आबदा और शीबा के खिलाफ नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विशेष लोक अभियोजक चंद्रकांत शर्मा ने बताया कि अभियोजन की ओर से पीड़िता व उसकी मां समेत सात गवाह कोर्ट में पेश किए गए। पीड़िता व उसकी मां ने बयान में तो घटना का जिक्र किया था, लेकिन जिरह में मुकर गईं। हालांकि कोर्ट ने परिस्थितिजन्य सबूतों और अन्य गवाहों के आधार पर जावेद को सजा सुनाई। सबूतों के अभाव में आबदा और शीबा को बरी कर दिया सजा पर सुनवाई के दौरान विशेष लोक अभियोजक चंद्रकांत शर्मा ने तर्क रखा कि मौलाना ने गुरु-शिष्या के संबंध को कलंकित किया है। जो समाज के प्रति गंभीर अपराध है। इसलिए अधिकतम सजा दी जाए, जिससे समाज में अच्छा संदेश जाए। वहीं जावेद के अधिवक्ता का तर्क था कि जावेद पांच साल से जेल में ही बंद है।

माता-पिता नहीं हैं, उस पर ही बहनों की शादी की जिम्मेदारी है, इसलिए कम सजा सुनाई जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने जावेद को दस साल कैद की सजा सुनाई। पीड़िता ने कोर्ट में बयान में कहा था कि जावेद पहले भी कई लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका था। डेढ़ साल पहले भी एक लड़की से दुष्कर्म किया था, लेकिन उसके घरवालों को रुपयों का लालच देकर चुप करा दिया था। इस पर दुखी पीड़िता ने छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी। उसे लालच देने की कोशिश की थी, लेकिन किसी और के साथ ऐसा न हो इसलिए ऐसा कदम उठाया।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...