Thursday, June 18, 2026
Home Crime UP घर पहुंचने में हुई कुछ मिनटों की देरी तो कर दी पत्नी...

घर पहुंचने में हुई कुछ मिनटों की देरी तो कर दी पत्नी की हत्या, केस दर्ज

लखनऊ। अवध विहार योजना में पत्नी की हत्या कर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास करने वाला अकाउंटेंट पति बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में उसने बड़ा खुलासा किया।
दरअसल, आरोपी पत्नी पर शक करता था। मंगलवार को जब पत्नी को घर पहुंचने में कुछ मिनटों की देरी हुई तो वह भड़क गया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। पत्नी ने मायके जाने की बात कह घर से निकलने की कोशिश की थी तो आरोपी ने कुकर से उसके सिर और चेहरे पर वार कर दिए थे। मूलरूप से सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी नितिन मिश्रा पत्नी आयुषी 28 के साथ अवध विहार योजना में किराये के मकान में रहता था। नितिन एक रियल एस्टेट कंपनी में अकाउंटेंट है।
आयुषी निजी अस्पताल में नर्स थीं। मंगलवार को नितिन ने घर पर ही आयुषी की हत्या कर दी थी और खुद ट्रेन के सामने कूद गया था। हालांकि, वह बच गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को वह जेल भेजा गया। आयुषी के परिजनों ने दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। सुशांत गोल्फ सिटी थाने के अतिरिक्त निरीक्षक धीरेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह आयुषी के चाल चलन पर शक करता था। इसी वजह से आए दिन उसका झगड़ा होता था। मंगलवार को अस्पताल से ड्यूटी कर जब आयुष घर लौटीं तो नितिन इसलिए लड़ने लगा, क्योंकि उनको दस-पंद्रह मिनट देर हो गई थी। विवाद बढ़ा तो उसने आयुषी की हत्या कर दी।
नितिन खुदकुशी करने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचा था। कुछ ही देर बाद वह ट्रैक किनारे घायल पड़ा मिला था। उसके हाथ, पैर और सिर में चोट आई थी, लेकिन गंभीर चोट नहीं लगी। सब हैरान थे कि ट्रेन की टक्कर से वह कैसे बच गया।
इस बारे में उसने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए ट्रैक पर खड़ा था, लेकिन जैसे-जैसे ट्रेन नजदीक आ रही थी उसको डर लगने लगा। बेहद करीब आने पर उसने ट्रैक से हटने की कोशिश की। इससे ट्रेन का जरा सा हिस्सा उसके टच हुआ था। इससे वह घायल हुआ और जिंदगी बच गई।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...