Thursday, September 17, 2026
Home Crime UP मोबाइल की दुकान पर हुई कहासुनी, दुकानदार ने दोस्त के साथ मिलकर...

मोबाइल की दुकान पर हुई कहासुनी, दुकानदार ने दोस्त के साथ मिलकर छात्र को उतारा मौत के घाट 

उत्तर प्रदेश। मोबाइल की दुकान पर कहासुनी के बाद दुकानदार ने दोस्त के साथ मिलकर 11वीं के छात्र मोहम्मद अली (21) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एसपी और एएसपी ने भी मौके पर पहुंच लोगों से जानकारी ली। हत्या की वारदात मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो दोस्तों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की ये वारदात नौगांवा सादात के मोहल्ला नई बस्ती में हुई। कस्बा के मोहल्ला अलीनगर में रियाजुल हसन का परिवार रहता है। रियाजुल हसन कुवैत में मजदूरी करते हैं। चार साल पहले घर वापस आ गए थे। उनके परिवार में पत्नी इफ्फत बातूल के अलावा चार बेटे और तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ा बेटा मोहम्मद अली कस्बा के ही एसएएम इंटर कॉलेज में 11वीं का छात्र था। परिजनों के मुताबिक सोमवार की रात करीब साढ़े सात बजे मोहम्मद अली को मोहल्ला गुला तालाब के रहने वाले अपने दोस्त असगर अब्बास के घर बैठा हुआ था। इस दौरान असगर अब्बास नहा रहा था। तभी उसके फोन में कॉल आई, जिसे मोहम्मद अली ने उठाया। तभी मोबाइल की दुकान चलाने वाले अमीर आजम ने गली गलौज की।  इसके बाद मोहम्मद अली और अजगर अब्बास अमीर आजम की मोहल्ला नई बस्ती स्थित मोबाइल की दुकान पर पहुंच गए और गाली गलौज करने का कारण पूछा।

इसके बाद मोहम्मद अली  मोबाइल की दुकानदार अमीर आजम से कहासुनी हो गई। आरोप है कि तभी मोबाइल के दुकानदार अमीर आजम ने मोहम्मद अली के पेट में चाकू घोंप कर घायल कर दिया। जिससे मोहम्मद अली लहूलुहान होकर जमीन पर गिरने के बाद तड़पने लगा। घटना में अमीर आजम का दोस्त कौकब भी शामिल था। घटना के बाद मोहल्ले में भगदड़ मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल अवस्था में मोहम्मद अली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। परिजन मोहम्मद अली को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह व सीओ अंजलि कटारिया और नौगांवा सादात फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों से घटना की जानकारी हासिल की। उस दुकान पर भी पहुंचे, जहां वारदात को अंजाम दिया गया।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई। चर्चा है कि कहासनी से लेकर चाकू घोंपने तक की घटना मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक मोहम्मद अली के चाचा सिकंदर आलम की तहरीर पर अमीर आलम और कौकब के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मुजफ्फरनगर में बड़े भाई की हत्या के दोषी छोटे भाई को उम्रकैद, एक लाख रुपये जुर्माना

मुजफ्फरनगर। शाहपुर के सैनियान मोहल्ले में हुए तेजवीर सैनी हत्याकांड में अदालत ने उसके छोटे भाई सुखपाल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर...

शादी का झांसा देकर युवती के शोषण का आरोप, अमेठी में तैनात सिपाही अयोध्या से गिरफ्तार

कानपुर। मंधना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका शोषण करने और बाद में विवाह से...

लक्सर में ब्लड कैंप के नाम पर खून बेचने का आरोप, सपा नेता का बेटा समेत पांच गिरफ्तार

बिजनौर। हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप लगाने और एकत्र किए गए रक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...