Wednesday, June 17, 2026
Home Crime UP दूसरे समुदाय के युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर...

दूसरे समुदाय के युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर उतारा मौत के घाट 

उत्तर प्रदेश। अलीगढ़ महानगर के गांधी पार्क थाना अंतर्गत मामू भांजा इलाके में दूसरे समुदाय के युवक की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई की। जिससे युवक की मौत हो गई। इसे लेकर मृतक के परिवार और मौहल्ले के लोगों ने हंगामा किया। सपा-बसपा नेता भी उनके समर्थन में पहुंच गए। पुलिस ने इस मामले में पिटाई के वीडियो को आधार बनाकर कपड़ा व्यापारी पक्ष से छह लोगों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। बाजार बंद कर हंगामा और जमकर नारेबाजी हुई। शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव के माहौल को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात है। खुफिया तंत्र भी सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन पैनी नजर बनाए हुए है।

पलायन के लगे पोस्टर

बताया जा रहा है कि घटना स्थल मामू भांजा राधा मोहन मन्दिर के बराबर वाली गली में कई घरों पर पलायन के पोस्टर लगे देखे गए। जिनका वीडियो वायरल हो रहा है। 18 जून देर रात मामू भांजा में कपड़ा व्यापारी मुकेश चंद्र मित्तल के घर में चोरी के शक में 35 वर्षीय युवक फरीद उर्फ औरंगजेब की कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने पहुंचते ही युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। चार आरोपियों को रात में और दो को सहित छह को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

वहीं व्यापारी परिवार पर हत्या का मुकदमा व गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा संग अन्य लोग सुबह से लामबंद हो गए। मामू भांजा व रेलवे रोड के बाजार बंद कर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास में जुटा है। शहर में तनाव के हालात हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि थाना गांधीपार्क प्रकरण में एक व्यक्ति को मारपीट के दौरान घायल होने पर उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, प्रथम दृष्टया जांच से सामने आया है कि जिस व्यक्ति द्वारा हमला किया गया उनको शक था कि मृतक उसके घर में चोरी करने के आशय से घुसा था। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए मुकदमा अन्तर्गत धारा 302 भादवि में पंजीकृत कर सीसीटीवी के आधार पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में कोई धरने पर नहीं बैठा हुआ है, वार्ता की जा रही है, मौके पर पूर्ण शांति है।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...