Tuesday, June 9, 2026
Home Crime UP पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा 

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। वह पिछले चार साल से उनका शारीरिक उत्पीड़न कर रहा था। दोनों ही बेटियां नाबालिग हैं। विरोध पर दोनों को जान से मारने की आरोपित धमकी देता था। घबराई बेटियों ने अपनी मां को भी कुछ नहीं बताया। शिकायत करने की भी हिम्मत नहीं जुटा सकी। कुछ दिन पहले शिक्षिका के पूछने पर बड़ी बेटी ने रोते हुए सब बताया तो मामले से पर्दा हटा। पुलिस की जांच में आरोपों की पुष्टि हुई। रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

क्या है मामला

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली दंपती कामगार हैं। उनके दो बेटियां हैं। एक की उम्र 15 और दूसरी की 17 वर्ष है। दोनों एक सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। पिछले काफी समय से व्यक्ति ड्यूटी पर नहीं जा रहा है। पत्नी ही मजदूरी कर परिवार को चला रही हैं।

पीड़िता ने शिक्षिका को बताई आपबीती

काफी समय से दोनों बेटियां गुमसुम रहती थीं। कुछ दिन पहले बड़ी बेटी स्कूल में मायूस बैठी थी। शिक्षिका उसके पास आई और मायूस रहने का कारण पूछा। पहले तो उसने कुछ नहीं बताया। लेकिन जब शिक्षिका ने मदद का भरोसा दिया तो वह रोने लगी।

कई बार किया दुष्कर्म, मारा-पीटा

उसने शिक्षिका को बताया कि पिता उनके निजी अंगों से छेड़खानी करते हैं। कई बार उनके साथ दुष्कर्म भी किया। जब भी मना किया तो पिता ने उन्हें बेरहमी से पीटा। हर बार जान से मारने की धमकी दी। पिछले चार साल से पिता का उत्पीड़न झेल रही हैं। ऐसा ही छोटी बहन के साथ भी किया गया। कई बार मां से शिकायत करने की कोशिश की, लेकिन हिम्मत नहीं जुटा सकी।

आरोपी पिता गिरफ्तार

शिक्षिका ने उनकी बात पर गंभीरता बरतते हुए पुलिस अधिकारियों से कॉल कर संपर्क किया। अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस अधिकारियों ने एक महिला दारोगा को जांच दी। उन्होंने जांच की तो आरोपों की पुष्टि हुई। दोनों बेटियों के बयान भी दर्ज हुए। इस पर रविवार को पुलिस ने बड़ी बेटी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया।

कई बार आत्महत्या का आया ख्याल

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब वे दुष्कर्म के लिए मना करती थी तो पिता खाना नहीं देता था। उनके साथ गलत व्यवहार करता था। गाली-गलौज भी की गई। इसी के चलते पढ़ाई में भी मन नहीं लगता था। कई बार तो आत्महत्या करने का भी ख्याल आया। लेकिन किसी तरह हौसला बांधा। पिता की करतूत से तंग आकर दोनों बहनें अधिकांश समय घर से बाहर ही रहने लगी। उसी समय घर पर आती थी जब मां घर पर मौजूद रहती थी। स्कूल से भी देरी से आने लगी। स्कूल के मैदान में समय व्यतीत कर देती थी।

RELATED ARTICLES

फरीदाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी गिरफ्तार

फरीदाबाद - पुलिस की अपराध शाखा डीएलएफ टीम ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश इंदर त्यागी...

ग्रेटर नोएडा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या के आरोप में पति-ससुर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा- ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र स्थित जलपुरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। डेढ़...

एक करोड़ की सुपारी लेकर व्यापारी की हत्या करने मेरठ पहुंचा था जुबैर

मेरठ। मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक बड़े कारोबारी की हत्या की साजिश का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस और एसटीएफ की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

200 टन कॉपर दिलाने का झांसा देकर 25.75 लाख की ठगी, खुद को कस्टम अधिकारी बताकर बनाया शिकार

गाजियाबाद: दिल्ली-एनसीआर में शातिर ठगों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहाँ खुद को कस्टम...

उक्रांद महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी ने खुद को लगाई आग, शादी की 18वीं सालगिरह के दिन घर में पसरा मातम

अल्मोड़ा-  उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के महानगर अध्यक्ष मोहित साह की पत्नी लता साह (37) की सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से दर्दनाक...

भोपाल में नशीली कफ सिरप तस्करी पर STF का शिकंजा, 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नशीली कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में स्पेशल टास्क फोर्स (STF)...

IGI एयरपोर्ट पर 5.38 करोड़ की ड्रग्स बरामद: गीजर के अंदर सीक्रेट केबिन बनाकर छुपाया था हाइड्रोपोनिक गांजा, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक...

दिल्ली यूनिवर्सिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर हत्याकांड का खुलासा, करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय की सहायक प्रोफेसर देबोस्मिता पॉल (39) की सनसनीखेज हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बड़े और खौफनाक नेक्सस...

प्रेम संबंध के विवाद में 18 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दोस्त गंभीर घायल

नई टिहरी (लंबगांव): उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के प्रतापनगर स्थित खोलगढ़ गांव में प्रेम प्रसंग के चलते एक 18 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों...

AI से तस्वीरें मॉर्फ कर युवतियों को ब्लैकमेल करने वाला साइबर ठग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिला की साइबर सेल थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सक्रिय एक ऐसे शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया...

अवैध संबंध के शक में पत्नी के सामने फल विक्रेता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तिफरा बाजार चौक पर सरेराह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक फल विक्रेता पर...

अंतरराष्ट्रीय हथियार और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़,अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार; 8 पिस्तौल बरामद

अमृतसर: अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से चल रहे अवैध हथियारों की तस्करी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल...

जेल अस्पताल के बाथरूम में 16 मुकदमों के आरोपी बंदी ने लगाया फंदा, परिजनों ने जेल डिप्टी पर जड़े गंभीर आरोप

फरीदाबाद: जिले की हाई-सिक्योरिटी वाली नीमका जिला जेल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ सोमवार तड़के जेल अस्पताल के बाथरूम में एक...