Thursday, September 17, 2026
Home Crime India पुलिस की बड़ी कारवाई- छह युवकों को गांजा और देशी कट्टे के...

पुलिस की बड़ी कारवाई- छह युवकों को गांजा और देशी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड और चोरौत थाना पुलिस ने दो कुख्यात समेत छह युवकों को गांजा और देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सुरसंड थाना परिसर में डीएसपी अतनु दत्ता ने सोमवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुरसंड पुलिस को रविवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर होते हुए मादक पदार्थ लेकर कुछ लोग बॉर्डर पार करने वाले हैं। उस सूचना पर सुरसंड पुलिस द्वारा पुअनि राजेश कुमार, सअनि अरुण कुमार पुरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

उक्त पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बॉर्डर पर पहुंच कर बॉर्डर पार कर रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से दो किलो 300 ग्राम गांजा, एक देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। गिरफ्तार अपराधियों में से एक की पहचान सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 निवासी शिव शंकर सहनी पिता रविंद्र साहनी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे की पहचान परम कुमार उर्फ प्रमोद कुमार पिता महेश राउत के रूप में हुई है। इस संबंध में पुपरी डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि शिव शंकर सहनी के ऊपर पूर्व से सीतामढ़ी जिला के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। यह दोनों कुख्यात अपराधी हैं।

वहीं, चोरौत थाना पुलिस ने भी बड़ी सफलता हासिल करते हुए आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक देशी कट्टा सहित कई आपत्तिजनक और संदिग्ध सामान बरामद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि रविवार की रात में चोरौत थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी खोरिया बगीचा में आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हैं।

सूचना पर चोरौत थानाध्यक्ष सुखविंद्र नैन, पुअनि पुनित कुमार आदि सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घेराबंदी कर कुल चार अपराधियों को एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। वहीं, इन अपराधियों की तलाशी में उनके पास से एक कट्टा, एक गोली, एक चाकू और चार मोबाइल बरामद किए गए।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...