Wednesday, June 17, 2026
Home Crime Uttarakhand लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

लाखों की ठगी करने वाला नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

एसटीएफ साइबर क्राइम टीम ने डॉलर व गिफ्ट भेजने के नाम पर ठगी करने वाले को दबोचा

देहरादून। एसटीएफ / साइबर क्राइम ने कस्टम व क्राइम ब्रांच के नाम से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड नाइजीरियन को दिल्ली गिरफ्तार किया।

विदेश से डॉलर तथा गिफ्ट भेजने के नाम पर दून निवासी महिला के साथ लाखों की ठगी की थी।

STF एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि हाल ही में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में देहरादून निवासी एक महिला द्वारा सूचना दर्ज कराई कि अज्ञात साइबर ठगों ने वादिनी से फेसबुक / व्हाटसअप आदि के माध्यम से संपर्क कर व स्वंय को Dr- William Ryker USA में Gynaecologist डॉक्टर बताकर पीड़िता को विदेश से 25 हजार US Dollar, गिफ्ट आइटम लेडीज सामान ब्रेसलेट ज्वैलरी और मोबाइल फोन, वॉच पर्स और कई अन्य कीमती सामान पार्सल से भेजने का प्रलोभन दिया।

वादिनी को कस्टम डिमार्टमेन्ट दिल्ली से पार्सल आने का लालच देकर, बैक खाते में US Dollar को इण्डियन करेन्सी में प्राप्त व कनवर्ट करने के नाम पर एवं विभिन्न कर / टैक्स के नाम पर वादिनी से कुल (13,61,700/- रु0) धोखाधडी से भिन्न-2 बैक खातो में स्थानान्तरित करवाये गये ।

इस शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 24/2024 धारा 420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसकी विवेचना साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के सुपुर्द की गयी।

गठित टीम द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर व सम्बन्धित खातों आदि की जानकारी व तकनीकी विश्लेषण किया गया तो उक्त अपराध में संलिप्त अपराधियों का दिल्ली से सम्बन्ध होना पाया गया। जिसमें टीम को सम्बन्धित स्थानों को रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में संलिप्त विदेशी (नाईजीरियन) अभियुक्त को मोहन गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 04 मोबाईल फोन, 01 लैपटॉपमय बैग व चार्जर, 02 पासपोर्ट बरामद हुए।

अपराध का तरीका
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा Gynaecologist डॉक्टर बनकर भोले भाले लोगों से सोशल प्लैटफॉर्म के माध्यम से दोस्ती कर तथा विश्वास में लेकर उनके लिए विदेशी मुद्रा तथा विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की जाती है, जिसके लिये उनके द्वारा स्वयं को विदेशी नागरिक बनकर विदेश से धनराशि व विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर भिन्न भिन्न एकाउन्ट में धनराशि जमा कराकर ठगी की गई है। उक्त अपराधियों द्वारा उस विदेशी मुद्रा तथा गिफ्ट्स में विभिन्न टैक्स व कर के नाम पर धोखाधड़ी की जाती है।

बरामदगी-

  1. 04 मोबाईल फोन
  2. 01 लैपटॉप मय बैग व चार्जर
  3. 02 पासपोर्ट

पुलिस टीम-
1- निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला
2- उ0नि0 राहुल कापड़ी
3- उ0नि0 कुलदीप टम्टा
4- म0उ0नि0 प्रतिभा
5- कानि0 हरेन्द्र भण्डारी

RELATED ARTICLES

मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्त के कब्जे से 454 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीती के दून पुलिस के चक्रव्यूह में फंसते नशा तस्कर देहरादून। मुख्यमंत्री...

केदारनाथ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी, 200 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट बंद, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून-  चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर की जा रही साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का उत्तराखंड एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है।...

विधि-विधान के साथ आज खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

गोपेश्वर - भगवान शिव के जयघोष और भक्तों की श्रद्धा के बीच चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की चल विग्रह डोली रविवार को अपने शीतकालीन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

NEET परीक्षा विवादों के बीच 3 होनहारों ने तोड़ा दम; दिल्ली में पेपर रद्द होने की खबरों से तनाव में आई छात्रा ने किया...

नई दिल्ली: देश भर में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET-UG) को लेकर जारी भारी विवाद और अनिश्चितता के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों...

पत्नी की हत्या कर सड़क हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार

बेलगावी: कर्नाटक के बेलगावी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक शख्स ने अपने अवैध संबंधों को बनाए...

थाना छप्पर क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत: मायके पक्ष का आरोप— पति ने गला दबाकर की हत्या, फिसलकर गिरने की दी थी झूठी...

यमुनानगर-  थाना छप्पर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गधौला में बुधवार सुबह 50 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से...

दुमका में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, तीन युवकों पर चाकू से हमला

दुमका: झारखंड के दुमका नगर थाना क्षेत्र के इंद्रानगर जरूवाडीह मोहल्ले में मंगलवार की रात एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ महज...

जालंधर में 25 राउंड फायरिंग से सनसनी, युवक के पेट में लगी गोली

जालंधर: पंजाब के जालंधर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम गैंगवार और गोलीबारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बुधवार सुबह...

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा तस्करी मामले में मुख्य आरोपी करसोग से गिरफ्तार

शिमला- हिमाचल प्रदेश में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिला शिमला पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने...

स्टोर रूम में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस को घरेलू कलह की आशंका, जांच शुरू

पंतनगर: ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला इलाके में मंगलवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।...

अपहरण और लूटकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में एक युवक के सनसनीखेज अपहरण और लूटपाट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार सुबह बरवाला...

जालंधर में सरेआम गुंडागर्दी: निहंग बाणे में आए हमलावर ने युवक पर बरसाईं गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर: पंजाब के जालंधर में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। यहाँ एक पुराने विवाद...

गाजियाबाद में 4.55 करोड़ की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, शोरूम कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड

गाजियाबाद - गाजियाबाद पुलिस ने आरडीसी स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम में हुई करोड़ों रुपये की चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है।...