Friday, June 19, 2026
Home Crime India भर्ती कराने का झांसा देकर 102 लोगों से रिश्वत लेने वाले दो...

भर्ती कराने का झांसा देकर 102 लोगों से रिश्वत लेने वाले दो पुलिसकर्मियों को धर दबोचा 

पंजाब। पुलिस महकमे में दर्जा चार कर्मचारी के पद पर भर्ती कराने का झांसा देकर 102 लोगों से रिश्वत लेने के आरोपी दो पुलिस कर्मियों को पंजाब विजिलेंस ने दबोचा है। दोनों आरोपी कई वर्षों से रिश्वत लेने का काम कर रहे थे। रिश्वत के इस खेल का पर्दाफाश तब हुआ जब सीएम एंटी करप्शन लाइन पर एक पीड़ित ने इस संबंधी शिकायत की। खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी पुलिसकर्मी 2021 से लोगों को पुलिस महकमे में भर्ती करवाने का झांसा देकर उन्हें लूट रहे थे। दोनों को पंजाब विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ जारी है, जिसमें बड़े खुलासे हो सकते हैं।

जांच में पता चला है कि 2021 से अब तक दोनों ने 102 लोगों से 26 लाख 2 हजार 926 रुपये की रिश्वत ली है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। इस खेल में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। कई अन्य पुलिसकर्मी व अधिकारी भी इस रिश्वतकांड में शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भर्ती के नाम पर किसी को पैसे न दें, क्योंकि सरकार में मेरिट के आधार पर भर्ती होती है।

एंटी करप्शन पर लाइन पर दी शिकायत पर केस दर्ज की कार्रवाई
सीएम मान ने बताया कि विजिलेंस ने एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर-9501200200 पर कॉल कर पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दी थी। इससे भर्ती के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपये लिए गए थे। विजिलेंस ने केस दर्ज कर आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही कई और नामों के खुलासे हो सकते हैं। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

रॉयल सिटी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी और उसके साथी पर कत्ल का शक

ग्रेटर नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार (18 जून) को कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने एक...

पेंशन प्लान के नाम पर साइबर ठगी, APK फाइल डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 11 लाख रुपये

आगरा: डिजिटल दौर में साइबर ठग मासूम लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। ताजा मामला प्रतापनगर...

संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

लालड़ू/मोहाली : हरियाणा और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में बुधवार रात दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। संपत्ति विवाद और कार लोन की किस्तों के...

अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, हथियारों की खेप के साथ संदिग्ध तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर- भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) को एक बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अजनाला सेक्टर में बीएसएफ की 117 बटालियन...

दिल्ली में गवाहों को डराने की साजिश! शाहाबाद डेरी में ‘सनी हत्याकांड’ के पीड़ित परिवार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग

नई दिल्ली: राजधानी के बाहरी दिल्ली स्थित शाहाबाद डेरी इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के सी-ब्लॉक में गुरुवार शाम को...

तुगलक रोड में कबाड़ी को मारी गोली, पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच तेज

नई दिल्ली: राजधानी के बेहद सुरक्षित और वीआईपी इलाके तुगलक रोड में बृहस्पतिवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने एक...

1500 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर: मानगो के ओलीडीह ओपी क्षेत्र में मंगलवार रात को महज 1500 रुपये के पुराने बकाए को लेकर एक 21 वर्षीय युवक देवदास गौड़...

रायबरेली में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग में मौसेरे भाई ने की हत्या

रायबरेली: बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी पर सो रहे चौकीदार बिंदा प्रसाद की नृशंस हत्या के मामले को...

देहरादून में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, विदेशी नागरिक समेत 13 गिरफ्तार

गोपनीय सूचना के आधार पर दून पुलिस में राजपुर क्षेत्र में की औचक छापेमारी क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में मकान में चल रहे जुए के...

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में घरेलू सहायिका की हत्या, डॉक्टर गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले माउंट कैलाश इलाके से एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने...