Friday, September 18, 2026
Home Crime India तेजधार हथियार से की मां-बेटे की हत्या, दामाद ने वारदात को दिया...

तेजधार हथियार से की मां-बेटे की हत्या, दामाद ने वारदात को दिया अंजाम 

लुधियाना। दुगरी में सिधवां नहर किनारे बने पुल के नीचे खून से लथपथ मां-बेटे के शव पड़े मिले। दोनों की तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। वारदात को मृतका के होने वाले दामाद ने अंजाम दिया है। मृतक महिला की पहचान पुष्पा देवी (50) और उसके बेटे प्रदीप (20) के रूप में हुई है। हत्या का कारण क्या रहा, इस बारे में अभी जांच चल रही है। सूचना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारी और थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजे। पुलिस ने पुष्पा देवी के होने वाले दामाद अमरदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी और उसका परिवार पुल के नीचे ही झुग्गी में रहता था। उसकी बेटी की शादी आरोपी अमरदीप सिंह के साथ होनी थी। परिवारों में किसी बात को लेकर भी विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात पुष्पा देवी और उसका बेटा बैठे थे। इसी दौरान आरोपी अमरदीप सिंह वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर उनके साथ विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने तेजधार हथियार से दोनों को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया।

शनिवार सुबह शव देखकर राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि हत्या किस कारण की गई और क्यों की गई। इस मामले में थाना दुगरी के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...