Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand 25 करोड़ रुपये की जमीन पर फर्जी तरीके से किया कब्जा, रिपोर्ट...

25 करोड़ रुपये की जमीन पर फर्जी तरीके से किया कब्जा, रिपोर्ट दर्ज

देहरादून। पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद भी उत्तराखंड में भूमाफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। भूमाफियाओं के हौसले इतने बुंलद हो गए हैं कि गुच्चूपानी के पास जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए मृत महिला संत को जिंदा दिखा दिया। यही नहीं महिला की जगह उन्हें पुरुष दर्शाकर फर्जी तरीके से जमीन को कब्जा लिया गया। करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की जमीन को अवैध तरीके से कब्जाने की शिकायत डीएम से हुई तो जांच की गई। जांच में धांधली खुलकर सामने आ गई।

आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने व भूमि को राज्य सरकार में निहित किये जाने के आदेश दिए गए हैं। जनता दरबार में ग्राम अनारवाला के भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं गुच्चूपानी, जौहड़ी एवं चंद्रोटी के ग्रामीणों ने डीएम सोनिका को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुच्चूपानी में एक प्राचीन जल स्रोत है। इसका उपयोग ग्रामीण वर्षों से पीने के पानी के रूप में करते आ रहे हैं। स्रोत के ऊपर एक बड़ा बगीचा व संन्यासी महिला का मंदिर होता था। अब भूमाफिया उस जमीन पर प्लाटिंग का प्रयास कर रहे हैं।

डीएम सोनिका ने तहसीलदार सदर मो. शादाब को इस मामले की जांच के आदेश दिए। तहसीलदार मो. शादाब के अनुसार जांच में पाया गया कि विवादित स्थल गुच्चूपानी के समीप राजस्व ग्राम चंद्रोटी का हिस्सा है। इस भूमि का बाजार मूल्य कम से कम 20-25 करोड़ रुपये हैं। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन बिंदा गिरी चेला लक्ष्मण गिरी के नाम दर्ज है।यह भूमि बिंदा गिरी के नाम वर्ष 1953 से चली आ रही है। 25 मई 2022 को अचानक सब-रजिस्ट्रार द्वितीय देहरादून कार्यालय में बिंदा गिरी चेला लक्ष्मण गिरी निवासी 65 सी कनखल हरिद्वार की ओर से सतीश कुमार गुप्ता पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी विजयपुर हाथीबड़कला नयागांव देहरादून को गिफ्ट डीड कर दी जाती है। दाखिल खारिज भी अप्रैल 2023 में ही हो जाता है। राजस्व अभिलेखों में बिंदा गिरी नामक व्यक्ति 1963 में व्यस्क अर्थात् 18 वर्ष से अधिक आयु का बताया गया है, इसलिए वर्ष 2024 में उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष होनी चाहिए। ऐसी दशा में संदेह की स्थिति उत्पन्न होती है।

बिंदा गिरी के आधार कार्ड की जांच की गई तो यह तथ्य निकलकर आया कि बिंदा गिरी का आधार कार्ड फर्जी है। उस नंबर पर कोई आधार कार्ड जारी ही नहीं हुआ है। बिंदा गिरी के कनखल हरिद्वार स्थित पते पर जांच की गई तो ऐसा कोई पता एवं व्यक्ति नहीं पाए गए। न्यायालय तहसीलदार देहरादून में दाखिल खारिज की पत्रावली को तलब कर सुनवाई की गई। जिस व्यक्ति सतीश कुमार गुप्ता के नाम गिफ्ट डीड हुई है, उसने बिंदा गिरी का पुरुष होना स्वीकार किया, जबकि जांच में बिंदा गिरी के महिला होने के तथ्य प्रकाश में आए।
महिला को पुरुष दर्शाकर करोड़ों की भूमि हड़पने का कार्य किया गया। यह भी सामने आया कि बिंदा गिरी की मृत्यु वर्ष 1980 के दशक में हो चुकी है। उनकी कोई भी संतान नहीं थी। ऐसी स्थिति में यह भूमि राज्य सरकार में निहित हो जानी चाहिए थी। प्रक्रिया का पालन न होने के कारण भूमाफिया ने फर्जी व्यक्ति को सब-रजिस्ट्रार के सामने प्रस्तुत कर पहले गिफ्ट डीड कराई। इसके बाद दाखिल खारिज भी करवा लिया। दाखिल खारिज को निरस्त कर दिया गया है।
सब-रजिस्ट्रार को यह निर्देश दिए गए कि तत्काल भूमाफिया व फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले तथा धांधली में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। इसके अतिरिक्त भूमि को राज्य सरकार में निहित किए जाने की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सदर देहरादून को भेजी गई है। तहसील देहरादून में ऐसे अन्य मामले होने की आशंका है। इसलिए पटवारियों को खतौनियों की पड़ताल कर ऐसी भूमि राज्य सरकार में निहित करने की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...