Friday, September 18, 2026
Home Crime India पत्नी और बेटे को  मौत के घाट उतारने के बाद युवक ने...

पत्नी और बेटे को  मौत के घाट उतारने के बाद युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

जींद। गांव मेहरड़ा में युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या कर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्थ जुटाए।

मेहरड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू लेबर की कॉपी बनाने का काम करता था। बीती रात उसने अपनी पत्नी 32 वर्षीय पत्नी पिंकी और 10 साल के बेटे हेमंत की तेजधार हथियार से हत्या दी। धटना का पता सुबह उस समय लगा जब साेनू के बड़े भाई का लड़का दूध लेने के लिए आया तो मंजर को देख लड़के तेज आवाज लगाई। आवाज सुनकर उसकी मां मौके पर पहुंची और उसने आस पास के लोगों को बुलाया। सोनू की 11 साल पहले जींद जिले के बधाना गांव में शादी हुई थी।

टीवी की तेज आवाज कर रच दी बेरहमी से हत्या की वारदात
मेहरड़ा गांव में आस पास के लोगों ने बताया कि सोनू छत पर बने कमरे में परिवार सहित रहता था जबकि नीचे उसका बड़ा भाई सतीश रहता है। सतीश बिजली का काम करता है और रात की डयूटी पर गया हुआ था। रात के समय सोनू ने टीवी की तेज आवाज कर दी और बेहरमी से पत्नी और बेटे की हत्या कर दी और खुद भी छत पर बने बरामदे में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

भाई गया था डयूटी पर मां गई थी मायके, पीछे से रच दी वारदात
मेहरड़ा गांव निवासी सोनू रोहतक में मजदूरी की काॅपी बनाने का काम करता था और उसका भाई रोहतक पीजीआई में बिजली का काम  करता था जो कि रात की समय डयूटी पर गया हुआ था। सोनू की मां उसके मामा के घर गई हुई थी। घर पर सतीश की पत्नी और एक लड़का नीचे सो रहे थे।

अधिकारी के अनुसार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भेज दिया है। हत्या क्यों की गई है इसका खुलासा नही हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -रामरूप,जांच अधिकारी जुलाना।

RELATED ARTICLES

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...