दिल्ली। नंद नगरी इलाके में शादी न करवाने से नाराज एक युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की दरांती से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त ओम प्रकाश (85) के रूप में हुई है। बड़ा बेटा जख्मी हालत में पिता को लेकर जीटीबी अस्पताल पहुंचा था, जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में क्राइम टीम और एफएसएल की टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल दरांती बरामद कर ली है।
युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की दरांती से ताबड़तोड़ हमलाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES







