Friday, September 18, 2026
Home Crime India होटलों और स्पा सेंटरों में मारा छापा, 22 महिलाओं और 17 लोगों...

होटलों और स्पा सेंटरों में मारा छापा, 22 महिलाओं और 17 लोगों को किया गिरफ्तार 

हरियाणा। भिवानी शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास करीब होटलों और स्पा सेंटरों के अंदर धड़ल्ले से देह व्यापार कराया जा रहा था। शनिवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की आठ अलग-अलग टीमों ने एक ही समय में छापामार कर 22 महिलाओं और 17 लोगों को पकड़ा। भिवानी जिला मुख्यालय हेडक्वार्टर डीएसपी रमेश कुमार के नेतृत्व में भिवानी सीआईए प्रथम, भिवानी सीआईए द्वितीय के साथ सभी पुलिस थाना प्रबंधकों की करीब आठ टीमों ने शनिवार शाम को एक ही समय में औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास करीब आठ से अधिक स्पा सेंटरों और होटलों के अंदर छापा मारा।

इसके लिए प्रत्येक टीम ने एक फर्जी ग्राहक भी पहले अंदर भेजा और उसका इशारा पाते ही टीम ने अंदर पहुंचकर दबिश दी और वहां रंगरेलियां मनाते हुए अलग-अलग जगहों से 17 लोगों को पकड़ा। होटलों के अंदर जब पुलिस की टीमों ने कमरों को खंगाला तो वहां करीब 22 महिलाएं मिलीं, जिन्हें यहां देह व्यापार के लिए लाया गया था, इनमें दो महिलाएं संचालिका थी, जो इन महिलाओं से यहां देह व्यापार कराती थीं। पुलिस की गाड़ियों में सभी आरोपियों को औद्योगिक पुलिस थाना में लाया गया, जहां पुलिस ने 20 महिलाओं के बयान दर्ज कर उन्हें गवाह बनाया और दो महिला संचालिकाओं सहित 17 आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया।

औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंदर ही करीब 15 से 20 ऐसे ठिकाने हैं, जहां बाहर तो स्पा सेंटर या फिर होटल एवं रेस्टोरेंट का बोर्ड लगा है, लेकिन अंदर धड़ल्ले से अनैतिक काम चल रहा है। इतने बड़े स्तर पर देह व्यापार का ये काला कारोबार लोकल पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है। क्योंकि हर होटल के अंदर दो या इससे अधिक महिलाओं को यहां दूसरे प्रांतों से अनैतिक कारोबार के लिए लाया जाता था। इसमें संचालक इन महिलाओं से अनैतिक काम कराने के नाम पर मोटा कमीशन भी वसूल रहे थे।

होटलों, रेस्टोरेंटों एवं स्पा सेंटरों के नाम पर धड़ल्ले से चल रहे इन अनैतिक कार्यों के अड्डों पर हर सप्ताह बाहर से लाई गई लड़कियों को बदल दिया जाता था। इनकी जगह दूसरी लड़कियों व महिलाओं को यहां भेजा जाता था। इनमें हर उम्र की लड़की और महिलाएं भी शामिल थी। हालांकि इन लड़कियों के दस्तावेज भी फर्जी ही तैयार किए जाते थे, जिससे की इनकी उम्र का भी सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था। इस अनैतिक धंधे में जैसा ग्राहक फंसा वैसा ही पैसा वसूला जाता था।

होटलाें, रेस्टोरेंटों और स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे इन अनैतिक अड्डों के अंदर हर घंटे के हिसाब से पैसे ग्राहक से वसूले जाते थे, जबकि नाइट के लिए चार से पांच हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे। इसमें पुलिस ने कुछ ऐसे लोगों को भी पकड़ा है, जो दिल्ली से यहां लाकर होटलों और रेस्टोरेंटों व स्पा सेंटर संचालकों को देह व्यापार के लिए लड़कियां भी मुहैया कराते थे। इस तरह के अनैतिक कारोबार में पहले भी पुलिस उन्हें पकड़कर जेल भेज चुकी हैं, मगर बाहर आने के बाद फिर से इनका धड़ल्ले से काला धंधा शुरू हो गया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ अलग-अलग टीमों का गठन कर नया बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास के करीब आठ ठिकानों पर छापामार कर 22 महिलाओं और 17 लोगों को देह व्यापार में संलिप्तता के आरोप में पकड़ा है। 20 महिलाओं से पूछताछ में उन्हें यहां मजबूरी में देह व्यापार कराए जाने के बयान दर्ज कराए हैं, जबकि दो महिला संचालिका हैं, जो इनसे ये अनैतिक कार्य कराती थी। पुलिस ने दो आरोपी महिलाओं सहित 17 लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ मौका से भाग गए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 20 महिलाओं को पुलिस ने गवाह बनाया है।

RELATED ARTICLES

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...

निरसा में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हाथ अहम सुराग, सीसीटीवी और डीबीआर जब्त

निरसा । निरसा के हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका रेजिडेंसी में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कुख्यात अपराधी सागर सिंह उर्फ शिबू के ठिकाने की...

ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार

देहरादून। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए दून पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश...

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप, निवेशकों के पैसे लेकर नेपाल भागा शख्स

मंडी। ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर आइआइटी मंडी के फैकल्टी सदस्यों समेत स्थानीय लोगों से 10 करोड़ रुपये से अधिक की...

मेरठ के होटल में फंदे से लटका मिला शामली के युवक का शव, कमरे से मिलीं बीयर की 5 बोतलें

मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र के खालसा होटल में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक कमरे से तेज दुर्गंध आने पर कर्मचारियों...

नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में बंद मकान का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और आभूषण चोरी करने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए...

बुलंदशहर में किसान की बेरहमी से हत्या, घर के पास गली में मिली कटी हुई हालत में मिला शव

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानाइच में 40 वर्षीय किसान लालाराम की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह करीब 4:30...

कन्नूर में अवैध रूप से रह रही चार बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेज बरामद

कन्नूर। केरल के कन्नूर में पुलिस ने अवैध रूप से रहने के आरोप में बांग्लादेश की चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के...

अंकित बलियान हत्याकांड की फर्जी जिम्मेदारी लेने वाला गिरफ्तार, लाइक्स-फॉलोअर्स के लिए बनाई थी वीडियो

शामली: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को जांच से भटकाने और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाने वाले...

नालंदा में नहर से मिला PG छात्र का शव, प्रेम-प्रसंग में हत्या का आरोप; जांच में जुटी पुलिस

बिहार । नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ी घटना में 25 वर्षीय पीजी छात्र शिवम रेक्स का शव नहर से...