रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर फाटा के पास सड़क किनारे हुक्काबाजी कर रहे 3 युवकों को पुलिस ने पकड़कर चालानी कार्रवाई की। साथ ही युवकों को भविष्य में धार्मिक स्थलों और यात्रा मार्ग में ऐसा कृत्य न करने की हिदायत दी। केदारनाथ धाम के साथ ही सड़क या पैदल मार्ग पर भी पुलिस की कड़ी नजर है।
चौकी फाटा क्षेत्र में गस्त और भ्रमण के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे हरियाणा के तीन युवकों को हुक्का पीते पकड़ा। चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सिंह सती के नेतृत्व में पुलिस ने यहां के महत्व और उनके द्वारा किए गए गलत आचरण को याद दिलाया। जिस पर युवकों ने माफी मांगते हुए ऐसा कृत्य नहीं करने की हामी भरी।







