सहारनपुर। छुटमलपुर में कक्षा सात की छात्रा को घर बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोपी परिषदीय स्कूल के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया बता दें कि चार दिन पूर्व फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि उसके स्कूल के प्रधानाध्यापक सन्यासी पुत्र कर्म सिंह डरा-धमकाकर अपने घर बुलाते हैं और दुष्कर्म करते हैं।
विरोध करने पर स्कूल से नाम काटने की धमकी दी जाती है। सीओ सदर रुचि गुप्ता की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक को शनिवार सुबह छुटमलपुर के घास मंडी तिराहे से पकड़ लिया गया।







