Sunday, September 20, 2026
Home Crime India जागरण देखने गए युवक का अपहरण कर सिर पर ईंटें मारकर की...

जागरण देखने गए युवक का अपहरण कर सिर पर ईंटें मारकर की हत्या

हरियाणा। कैथल शहर के माता गेट पर जागरण देखने गए युवक का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। इस मामले में आरोपियों ने पहले मृतक का अपहरण किया और बाद में सिर पर ईंटें मारकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद युवक के शव को ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी ड्रेन में गिरा दिया। इस मामले में शिकायत के आधार पर शहर थाना की पुलिस की ओर से जांच शुरू की। इसके तहत फॉरेंसिंक की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। जबकि शहर थाना में ही इस युवक के अपहरण का केस शहर थाना में दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार, पटेल नगर निवासी 18 साल का अंशुल रविवार रात के समय शहर के बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम का जागरण देखने गया था। वह मंगलवार सुबह तक भी वापस नहीं लौटा। इस मृतक युवक का शव दोपहर के समय ढांड रोड से अंबाला रोड के बीच बनी कैथल ड्रेन से मिला। वहां पर एक राहगीर ने युवक के शव को देखा और पुलिस को सूचना दी थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे थाना शहर और थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

इससे पहले इस मामले में मृतक के पिता राममेहर की शिकायत पर सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज किया गया था। शव मिलने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। अंशुल के पिता राममेहर ने बताया कि रविवार रात करीब सवा नौ बजे वह अपने इकलौते बेटे अंशुल के साथ बड़ी देवी माता मंदिर में खाटू श्याम के जागरण में आया था। उसने रात 11 बजकर 27 मिनट पर उसके बेटे को फोन किया तो उसने बताया था कि वह अपने दोस्त दीक्षित के साथ है और पांच मिनट में आता है।

कुछ देर बाद जब उसने दोबारा फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। उसने करीब दस बार फोन किया और बाद में नंबर बंद हो गया। रात करीब 12 बजे के बाद उसके पास दीक्षित के पिता का फोन आया कि दीक्षित को चोट लगी है।
वह उनके पास गया तो दीक्षित ने बताया कि दो गाड़ियों में चार से पांच युवक आए थे और वे अंशुल को उठा कर ले गए हैं। उसके साथ भी मारपीट की गई है। इसके बाद उसने सिटी थाना में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया था। इस मामले में पुलिस दीक्षित से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

मृतक के पिता की शिकायत पर पहले अपहरण का केस दर्ज किया गया था। अब युवक का शव मिलने के बाद इसमें हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। – बीर सिंह, इंस्पेक्टर, प्रभारी, थाना शहर कैथल।

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...