Saturday, September 19, 2026
Home Crime Uttarakhand बालिका निकेतन से भागी किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20...

बालिका निकेतन से भागी किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की मिली सजा 

देहरादून। बालिका निकेतन से भागी किशोरी के साथ दुष्कर्म के दोषी को स्पेशल पोक्सो जज अर्चना सागर की कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसके अलावा पीड़िता को एक लाख रुपये प्रतिकर के रूप में देने के लिए प्रशासन को भी निर्देशित किया है। किशोरी मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और दून पुलिस ने उसे बालिका निकेतन में दाखिल करवाया था। शासकीय अधिवक्ता अल्पना थापा ने बताया कि 24 जुलाई 2020 को केदारपुरम स्थित बालिका निकेतन में रह रही 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। बालिका निकेतन के प्रबंधन ने नेहरू कालोनी थाने में किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत पर किशोरी के हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की तो किशोरी हर्रावाला क्षेत्र से बरामद हो गई।

किशोरी ने पूछताछ में बताया कि वह मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली है और कुछ समय पूर्व वह अपने एक परिचित के साथ देहरादून आई थी। परिचित उसे यहां छोड़कर चला गया और वह दर-दर भटक रही थी। जिस पर पुलिस ने उसे बालिका निकेतन में भर्ती करा दिया था। किशोरी ने बताया कि उसे बालिका निकेतन में ठीक नहीं लगा तो वह चुपचाप वहां से निकल गई।

जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

किशोरी के अनुसार, वह रेलवे ट्रैक के किनारे चलते-चलते हर्रावाला रेलवे स्टेशन की तरफ पहुंच गई। वहां उसे एक युवक मिला, जिसने अपना नाम प्रीतम बताया। युवक उसे बहला-फुसलाकर स्टेशन के पास जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी रोने लगी तो आरोपित ने उसे अपना फोन नंबर दिया और कहा कि उसे किसी भी चीज की जरूरत होगी तो वह फोन कर सकती है। आरोपित ने उसे 200 रुपये भी दिए। इसके बाद किशोरी ने कुछ देर बाद युवक को फोन किया तो उसने किसी भी प्रकार की मदद करने से मना कर दिया।

20 वर्ष की सजा

पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पोक्सो अधिनियम और दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने प्रीतम निवासी केशवपुरी बस्ती के विरुद्ध 18 सितंबर को चार्जशीट दाखिल की। कोर्ट में अभियोजन की ओर से कुल सात गवाह पेश किए गए थे। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपित को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष की सजा सुनाई है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में भागवत कथा के दौरान चेन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

देहरादून। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर दून पुलिस ने भागवत कथा और धार्मिक आयोजनों के दौरान महिलाओं के गहने चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह...

कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

हरिद्वार। कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगना सहायक कृषि अधिकारी को भारी पड़ गया।...

मंगलौर में गंगनहर पुल के पास महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

मंगलौर। पुराने गंगनहर पुल के पास मंगलवार सुबह एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब 38 वर्षीय महिला का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...

पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार

पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के सुजई में एक घर से 12 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा...

जमीन धोखाधड़ी मामले में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 93 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) कश्मीर ने करीब 93 लाख रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी...

तेलंगाना में दिनदहाड़े युवक की हत्या, छह महीने पहले पत्नी की हत्या का था आरोपी

हैदराबाद। तेलंगाना के निजामाबाद शहर में शुक्रवार को 26 वर्षीय हरिबाबू की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, एक कार से पहुंचे...

सड़क पर स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, हुड़दंग मचाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस...

एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले 05 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से ₹2 लाख नकद, फर्जी नियुक्ति पत्र हुए बरामद ऋषिकेश। निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से...

वैवाहिक विवाद में नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, तेजाब भी फेंका; पति गिरफ्तार

बेंगलुरु। जेपी नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह वैवाहिक विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अपनी 26 वर्षीय नर्स पत्नी पर धारदार हथियार से हमला...