Sunday, September 20, 2026
Home Crime India महिला ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जहर देकर...

महिला ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जहर देकर मार डाला, आरोपी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पति को शक होने पर पुलिस को दी सूचना 

हरियाणा। झज्जर के बादली में एक महिला ने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जहर देकर मार डाला। कपड़ों से सल्फास की दुर्गंंध आने पर पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। दफनाए शव को मिट्टी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।बादली थाने के उप निरीक्षक रमेश चंद्र ने बताया कि बादली निवासी अंकित कुमार ने उसकी पत्नी पर डेढ़ वर्षीय बेटे को जहर देकर मारने का शक जाहिर किया था। अंकित ने बताया था कि डेढ़ साल के बेटे की दो दिन पहले 15 मई को तबीयत खराब हुई थी।

निजी अस्पताल में दिखाने के बाद डाॅक्टर ने दवा देकर घर भेज दिया था। रात में बेटे की तबीयत ज्यादा खराब होने पर पत्नी अंजू बेटे को लेकर फिर अस्पताल गई तो डॉक्टर ने जहरीली वस्तु खाने से मृत घोषित कर दिया। इसकी अंजू ने घरवालों को कोई जानकारी नहीं दी। अगले दिन 16 मई को परिजनों ने बच्चे को दफना दिया।अंकित का कहना है कि जब वह घर पहुंचा तो बेड की चद्दर से सल्फास की दुर्गंध आई। जब उसने छत पर जाकर देखा तो वहां पर भी सल्फास पड़ी हुई थी।

बार-बार पूछने पर अंजू ने बताया कि उसने ही अपने बच्चे को गोली दी है। इसके बाद अंकित ने पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक जय भगवान ने शमशान घाट से ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार शिखा, एफएसएल टीम इंचार्ज डॉक्टर नीतू, थाना प्रबंधक बादली कि टीम की निगरानी में बच्चे के मृत शरीर को निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में भेजा गया। महिला आरोपी होने के कारण महिला उप निरीक्षक सोमवती द्वारा मृतक बच्चे की मां अंजू को गिरफ्तार किया गया।

बच्चे को जहर देने के बाद अंजू खुद भी जहर खाना चाहती थी। लेकिन, बच्चे की बिगड़ती हालत देखकर वह घबरा गई। थोड़ी देर बाद अंजू ने खुद जहर खाने से किनारा कर लिया और बच्चे को अस्पताल ले गई। इधर, चिकित्सकों का कहना है कि समय रहते बच्चे को जहर देने की बात बताई जाती तो शायद बच्चे की जान को बचाया जा सकता है।

 

RELATED ARTICLES

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Latest Crime News

शिमला में पिता-पुत्री के अचानक गायब होने से हड़कंप, सड़क किनारे मिली पिकअप

छह दिन से दोनों का सुराग नहीं; पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, मोबाइल कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला...

मोबाईल शॉप मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

अभियुक्तो के कब्जे से चोरी के 19 की-पैड व 05 स्मार्ट मोबाइल फोन हुए बरामद देहरादून। जौलीग्रांट के हिमालयन चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई...

देवघर में चार साइबर ठग गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

फर्जी APK भेजकर मोबाइल का कंट्रोल लेते थे आरोपी, छह मोबाइल और चार सिम कार्ड बरामद देवघर। झारखंड के देवघर जिले में साइबर अपराध के...

आदमपुर हत्या मामले में छठा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जांच तेज की

आदमपुर। हिसार के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव खारा बरवाला में रजनीश की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार...

शादी से इनकार पर देवर पर जानलेवा हमले का आरोप, 11 महीने बाद भाभी गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बरहन क्षेत्र में करीब 11 महीने पुराने जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने एक महिला को...

आंखों की जांच के बहाने महिला को घर बुलाने का आरोप, दिल्ली में 32 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली के केशव पुरम इलाके में एक 43 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 32...

आजमगढ़ में 23.4 किलो गांजा बरामद, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

हापुड़ में शादी के दो दिन बाद जेवर लेकर फरार महिला गिरफ्तार, कथित मास्टरमाइंड फरार

पुलिस ने महिला के कब्जे से आभूषण और दस्तावेज बरामद किए; शादी कराने वाला विनोद शास्त्री अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हापुड़। सिंभावली थाना...

रायबरेली में मां-बेटे की हत्या और डकैती मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नौ साल पुराने मां-बेटे की हत्या और डकैती के मामले में अदालत ने पांच दोषियों को उम्रकैद की...

अमृतसर में ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस ASI की हत्या, हमलावरों की तलाश तेज

दाना मंडी के पास गश्त के दौरान हुआ हमला; DGP गौरव यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया, CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से जांच आगे...