चमोली। जिला कारागार पुरसाड़ी में तैनात डिप्टी जेलर पर बिजनौर यूपी की युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले में कोतवाली चमोली में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने डिप्टी जेलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चमोली के पुरसाड़ी में रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद का संयुक्त कारागार है। यहां तैनात डिप्टी जेलर नईम अब्बास पर एक युवती ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली चमोली में तहरीर दी। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि जब डिप्टी जेलर हरिद्वार में सेवारत थे तब उनकी युवती से दोस्ती हुई थी। उनकी चमोली में तैनाती हुई तो पीड़िता का यहां भी आना-जाना रहता था। मंगलवार को भी दोपहर में वह यहां आई थी। युवती का आरोप है कि डिप्टी जेलर ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जिला अस्पताल में भर्ती है डिप्टी जेलर







